खाद की बोरी लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, बोले- किसान बेहाल, सरकार कर रही झूठे दावे

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को विपक्ष ने अनोखे तरीके से किसानों की समस्याएं सदन के सामने रखीं।

कांग्रेस विधायक खाद की बोरियां और नैनो खाद की बोतलें लेकर विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप था कि प्रदेश में किसान खाद और बीज के संकट से जूझ रहा है, जबकि सरकार ज़मीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है।

कांग्रेस का आरोप: किसानों को नहीं मिल रही राहत

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते हुए कहा—

“खाद की किल्लत, नैनो खाद की जबरन आपूर्ति, मुआवज़ा नहीं और कर्ज़ से जूझते किसान… प्रदेश की खेती संकट में है।”

कांग्रेस नेताओं ने नैनो खाद को किसानों पर थोपा गया प्रयोग बताया और कहा कि इससे उनकी समस्याएं और बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत उपाय और ईमानदार आपूर्ति तंत्र लागू करने की मांग की।

सरकार का जवाब: कहीं कोई खाद की कमी नहीं

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा—

“प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में खाद की आपूर्ति समय पर की जा रही है। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।”

उन्होंने दावा किया कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और विभाग नियमित मॉनीटरिंग कर रहा है।

गोविंद सिंह राजपूत का पलटवार: कांग्रेस को आदत है ड्रामा करने की

कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“मैं खुद किसान हूं, आज तक किसी जिले से कोई खाद संकट की शिकायत नहीं आई। कांग्रेस को हर बात का ड्रामा करना आता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे बाढ़ प्रभावित गुना जिले के प्रभारी हैं और स्थिति पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए हैं। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही वे मौके पर पहुंचेंगे।

विधानसभा में पहली बार ऐसा दृश्य

कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने विधानसभा परिसर में अलग ही दृश्य पैदा कर दिया। खाद की बोरियों और नैनो खाद की बोतलों के साथ प्रदर्शन करना, सत्ता पक्ष पर राजनीतिक और नैतिक दबाव बनाने का एक प्रतीकात्मक लेकिन तीखा प्रयास था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

खाद की बोरी लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, बोले- किसान बेहाल, सरकार कर रही झूठे दावे

BHOPAL, MP

कांग्रेस विधायक खाद की बोरियां और नैनो खाद की बोतलें लेकर विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप था कि प्रदेश में किसान खाद और बीज के संकट से जूझ रहा है, जबकि सरकार ज़मीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है।

कांग्रेस का आरोप: किसानों को नहीं मिल रही राहत

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते हुए कहा—

“खाद की किल्लत, नैनो खाद की जबरन आपूर्ति, मुआवज़ा नहीं और कर्ज़ से जूझते किसान… प्रदेश की खेती संकट में है।”

कांग्रेस नेताओं ने नैनो खाद को किसानों पर थोपा गया प्रयोग बताया और कहा कि इससे उनकी समस्याएं और बढ़ी हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत उपाय और ईमानदार आपूर्ति तंत्र लागू करने की मांग की।

सरकार का जवाब: कहीं कोई खाद की कमी नहीं

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा—

“प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों में खाद की आपूर्ति समय पर की जा रही है। कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है।”

उन्होंने दावा किया कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है और विभाग नियमित मॉनीटरिंग कर रहा है।

गोविंद सिंह राजपूत का पलटवार: कांग्रेस को आदत है ड्रामा करने की

कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा—

“मैं खुद किसान हूं, आज तक किसी जिले से कोई खाद संकट की शिकायत नहीं आई। कांग्रेस को हर बात का ड्रामा करना आता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे बाढ़ प्रभावित गुना जिले के प्रभारी हैं और स्थिति पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखे हुए हैं। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही वे मौके पर पहुंचेंगे।

विधानसभा में पहली बार ऐसा दृश्य

कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने विधानसभा परिसर में अलग ही दृश्य पैदा कर दिया। खाद की बोरियों और नैनो खाद की बोतलों के साथ प्रदर्शन करना, सत्ता पक्ष पर राजनीतिक और नैतिक दबाव बनाने का एक प्रतीकात्मक लेकिन तीखा प्रयास था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-mla-reached-the-assembly-with-a-sack-of-fertilizer/article-29481

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.