महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दिव्य श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन

Ujjain, MP

On

ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया की पावन बेला पर गुरुवार प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भगवान महाकाल का विशेष पूजन-अभिषेक आरंभ हुआ। जल से स्नान के बाद पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस — से उनका विधिवत अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया गया।

इस विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की भव्य माला पहनाई गई। साथ ही उन्हें ताजे फलों और मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया।

सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन भस्म आरती के साक्षी बने और पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर "जय महाकाल" के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु नंदी महाराज के समीप जाकर कान में अपनी मनोकामनाएं बोलते नजर आए — मान्यता है कि नंदी महाराज के कान में कही गई बात बाबा महाकाल तक जरूर पहुंचती है।MAHAKAL

जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सके, उनके लिए मंदिर समिति ने ऑनलाइन लाइव दर्शन की व्यवस्था भी की, जिससे देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालुओं ने भी घर बैठे भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन कर सकें।

भक्तों की आस्था, मंदिर की दिव्यता और भस्म आरती की अलौकिकता ने इस गुरुवार को एक पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव में बदल दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, दिव्य श्रृंगार ने मोहा भक्तों का मन

Ujjain, MP

इस विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को रजत निर्मित शेषनाग का मुकुट, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की भव्य माला पहनाई गई। साथ ही उन्हें ताजे फलों और मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया।

सैकड़ों श्रद्धालु इस पावन भस्म आरती के साक्षी बने और पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर "जय महाकाल" के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु नंदी महाराज के समीप जाकर कान में अपनी मनोकामनाएं बोलते नजर आए — मान्यता है कि नंदी महाराज के कान में कही गई बात बाबा महाकाल तक जरूर पहुंचती है।MAHAKAL

जो भक्त मंदिर नहीं पहुंच सके, उनके लिए मंदिर समिति ने ऑनलाइन लाइव दर्शन की व्यवस्था भी की, जिससे देश-दुनिया में बैठे श्रद्धालुओं ने भी घर बैठे भगवान महाकाल के दिव्य रूप के दर्शन कर सकें।

भक्तों की आस्था, मंदिर की दिव्यता और भस्म आरती की अलौकिकता ने इस गुरुवार को एक पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव में बदल दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/divine-makeup-of-reverence-in-mahakals-bhasma-aarti/article-20937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.