- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मुंडन कराकर लौट रहे परिवार का पिकअप हादसे का शिकार, 6 माह की बच्ची की मौत
मुंडन कराकर लौट रहे परिवार का पिकअप हादसे का शिकार, 6 माह की बच्ची की मौत
Gaurela-Pendra-MarwahI, CG
गौरेला (छत्तीसगढ़) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक परिवार के 6 माह की बच्ची की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह हादसा सिंगल टोला के एक परिवार के सदस्य अमरकंटक में मुंडन संस्कार कराकर लौटते समय हुआ। परिवार के सदस्य मालवाहक पिकअप वाहन में सवार थे, जिसमें करीब 20-22 लोग थे।
सिद्ध बाबा मंदिर के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और वाहन ने 3-4 पलटी खाईं। इस हादसे में बच्ची तान्या की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और मेडिकल टीम ने घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए