रायपुर में शेयर ट्रेडर पर सवा 2 करोड़ की धोखाधड़ी, सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट, नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क निर्माण जांच के दायरे में

Raipur, CG

On

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। आज यानी 15 मई को वे सुबह 10 बजे रायपुर से पेंड्रा जाएंगे, जहां समाधान शिविर में जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मुंगेली कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

राज्य के सरकारी स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सभी सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षण गुणवत्ता, छात्रों की उपलब्धियां, आधारभूत सुविधाएं, शिक्षक उपस्थिति आदि पहलुओं का विश्लेषण कर स्कूलों को ग्रेडिंग दी जाएगी। कमजोर विद्यालयों की पहचान कर उन्हें बेहतर बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग के साथ जनप्रतिनिधि और अन्य विभाग भी इस अभियान में सक्रिय रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर स्कूलों के शिक्षकों को मॉडल स्कूलों में भ्रमण कराकर बेहतर व्यवस्थाओं से अवगत कराया जाएगा।

नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क निर्माण की जांच शुरू

नक्सल प्रभावित क्षेत्र योजना के तहत नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य की जांच के आदेश उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दिए हैं। मीडिया में प्रकाशित समाचारों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के निर्देशन में सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में आवश्यकतानुसार अन्य अभियंताओं की सेवाएं भी ली जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की खुशहाली और विकास के लिए इस मार्ग की गुणवत्ता पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोना-चांदी के भाव में गिरावट

सराफा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी के दाम गिर गए हैं। 24 कैरेट सोना दस ग्राम पर 1,150 रुपये सस्ता होकर 95,850 रुपये पर कारोबार हुआ। 22 कैरेट सोना 88,200 रुपये और 20 कैरेट सोना 80,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी की कीमत में भी 1,050 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और यह 97,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मंगलवार को सोना 97,000 रुपये और चांदी 98,750 रुपये प्रति दस ग्राम एवं किलो पर बंद हुई थी।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नई तबादला नीति की मांग की

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने तथा नई स्थानांतरण नीति शीघ्र जारी करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 2022 के बाद से कोई नई नीति जारी नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने पति-पत्नी प्रकरण, पदाधिकारी छूट, गंभीर बीमारी आदि मामलों में विशेष छूट देने की भी अपील की है।

रायपुर में शेयर ट्रेडर पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आजाद चौक पुलिस ने नीरज केडिया नामक शेयर ट्रेडर के खिलाफ करीब सवा दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले कारोबारी गौरव तिवारी ने बताया कि जुलाई 2022 से उन्होंने कारोबार के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये नीरज केडिया को दिए थे। नीरज ने ओटीपी और एक्सेस लेकर उक्त राशि का अपने स्वार्थ के लिए गलत उपयोग किया। गौरव ने बताया कि सितंबर 2022 में उन्होंने अपने भाई मनोज सिंह तिवारी के साथ नीरज केडिया के ऑफिस में डीमेट अकाउंट खुलवाने का झांसा दिया गया था। आरोपी ने समय-समय पर लाभ का झांसा दिया, लेकिन जांच में रकम गायब पाई गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर में शेयर ट्रेडर पर सवा 2 करोड़ की धोखाधड़ी, सरकारी स्कूलों का होगा सोशल ऑडिट, नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क निर्माण जांच के दायरे में

Raipur, CG

राज्य के सरकारी स्कूलों में होगा सोशल ऑडिट

शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सभी सरकारी स्कूलों का सोशल ऑडिट किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षण गुणवत्ता, छात्रों की उपलब्धियां, आधारभूत सुविधाएं, शिक्षक उपस्थिति आदि पहलुओं का विश्लेषण कर स्कूलों को ग्रेडिंग दी जाएगी। कमजोर विद्यालयों की पहचान कर उन्हें बेहतर बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग के साथ जनप्रतिनिधि और अन्य विभाग भी इस अभियान में सक्रिय रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमजोर स्कूलों के शिक्षकों को मॉडल स्कूलों में भ्रमण कराकर बेहतर व्यवस्थाओं से अवगत कराया जाएगा।

नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क निर्माण की जांच शुरू

नक्सल प्रभावित क्षेत्र योजना के तहत नारायणपुर-सोनपुर-मरोडा सड़क मार्ग के निर्माण कार्य की जांच के आदेश उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने दिए हैं। मीडिया में प्रकाशित समाचारों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दो सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के निर्देशन में सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच में आवश्यकतानुसार अन्य अभियंताओं की सेवाएं भी ली जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की खुशहाली और विकास के लिए इस मार्ग की गुणवत्ता पर कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोना-चांदी के भाव में गिरावट

सराफा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी के दाम गिर गए हैं। 24 कैरेट सोना दस ग्राम पर 1,150 रुपये सस्ता होकर 95,850 रुपये पर कारोबार हुआ। 22 कैरेट सोना 88,200 रुपये और 20 कैरेट सोना 80,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। चांदी की कीमत में भी 1,050 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और यह 97,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। मंगलवार को सोना 97,000 रुपये और चांदी 98,750 रुपये प्रति दस ग्राम एवं किलो पर बंद हुई थी।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने नई तबादला नीति की मांग की

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर स्थानांतरण नीति से प्रतिबंध हटाने तथा नई स्थानांतरण नीति शीघ्र जारी करने की मांग की है। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि 2022 के बाद से कोई नई नीति जारी नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने पति-पत्नी प्रकरण, पदाधिकारी छूट, गंभीर बीमारी आदि मामलों में विशेष छूट देने की भी अपील की है।

रायपुर में शेयर ट्रेडर पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आजाद चौक पुलिस ने नीरज केडिया नामक शेयर ट्रेडर के खिलाफ करीब सवा दो करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले कारोबारी गौरव तिवारी ने बताया कि जुलाई 2022 से उन्होंने कारोबार के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये नीरज केडिया को दिए थे। नीरज ने ओटीपी और एक्सेस लेकर उक्त राशि का अपने स्वार्थ के लिए गलत उपयोग किया। गौरव ने बताया कि सितंबर 2022 में उन्होंने अपने भाई मनोज सिंह तिवारी के साथ नीरज केडिया के ऑफिस में डीमेट अकाउंट खुलवाने का झांसा दिया गया था। आरोपी ने समय-समय पर लाभ का झांसा दिया, लेकिन जांच में रकम गायब पाई गई। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/social-audit-of-rs-125-crore-on-share-trader-in/article-20941

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.