एमपी बनेगा मेट्रो रेल निर्माण का नया केंद्र, रायसेन में बीईएमएल की यूनिट स्थापित होगी

Bhopal, MP

On

मध्य प्रदेश अब देश के मेट्रो और शहरी परिवहन ढांचे के विकास में एक अहम भूमिका निभाने को तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु स्थित बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) के अत्याधुनिक संयंत्र का दौरा कर 2100वें मेट्रो कोच को राष्ट्र को समर्पित किया।

इसी अवसर पर उन्होंने रायसेन जिले के उमरिया क्षेत्र में बीईएमएल की नई मेट्रो कोच निर्माण यूनिट के लिए भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीईएमएल में निर्मित 2100वां मेट्रो कोच भारत की उन्नत निर्माण क्षमता, स्वदेशी तकनीक और इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक है।

रायसेन में यूनिट से खुलेगा औद्योगिक विकास का नया द्वार

नई यूनिट की स्थापना से प्रदेश में औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी। इससे सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि एमएसएमई सेक्टर और स्थानीय समुदायों को भी सीधा लाभ मिलेगा। प्रस्तावित यूनिट में मुख्य रूप से मेट्रो कोच और अन्य रोलिंग स्टॉक का निर्माण किया जाएगा, जो देशभर की मेट्रो परियोजनाओं के लिए सहायक सिद्ध होगा।

बीईएमएल चेयरमैन का भरोसा: रायसेन यूनिट बनेगी नगरीय रेल विकास का आधार

बीईएमएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि रायसेन में बनने वाली नई यूनिट नगरीय रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक गति देगी। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने नवाचार, गुणवत्ता और स्वदेशी तकनीक पर भरोसा रखती है और मेट्रो कोच निर्माण के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।

उन्नत तकनीक से लैस 2100वां मेट्रो कोच

इस अवसर पर जिस 2100वें मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाई गई, वह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए तैयार किया गया है। यह ड्राइवरलेस ऑपरेशन (यूटीओ) तकनीक से लैस है और इसमें ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस कोच में रेल ट्रैक की स्थिति, ओवरहेड उपकरण की निगरानी, पैंटोग्राफ संपर्क, आर्क डिटेक्शन और रेल प्रोफाइल विश्लेषण जैसी कई तकनीकी खूबियां हैं, जो पहली बार भारत में किसी मेट्रो कोच में देखी जा रही हैं। यात्रियों के लिए इसमें एर्गोनॉमिक इंटीरियर, डिजिटल सुरक्षा, एडवांस एसी सिस्टम और साइकिल स्टैंड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने बीईएमएल को रायसेन जिले में लगभग 60 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। इस भूमि पर निर्माण होने वाला संयंत्र भारत की रेल और मेट्रो परियोजनाओं को नई ऊंचाई देगा।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

एमपी बनेगा मेट्रो रेल निर्माण का नया केंद्र, रायसेन में बीईएमएल की यूनिट स्थापित होगी

Bhopal, MP

इसी अवसर पर उन्होंने रायसेन जिले के उमरिया क्षेत्र में बीईएमएल की नई मेट्रो कोच निर्माण यूनिट के लिए भूमि आवंटन-पत्र भी सौंपा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि बीईएमएल में निर्मित 2100वां मेट्रो कोच भारत की उन्नत निर्माण क्षमता, स्वदेशी तकनीक और इंजीनियरिंग कौशल का प्रतीक है।

रायसेन में यूनिट से खुलेगा औद्योगिक विकास का नया द्वार

नई यूनिट की स्थापना से प्रदेश में औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलेगी। इससे सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि एमएसएमई सेक्टर और स्थानीय समुदायों को भी सीधा लाभ मिलेगा। प्रस्तावित यूनिट में मुख्य रूप से मेट्रो कोच और अन्य रोलिंग स्टॉक का निर्माण किया जाएगा, जो देशभर की मेट्रो परियोजनाओं के लिए सहायक सिद्ध होगा।

बीईएमएल चेयरमैन का भरोसा: रायसेन यूनिट बनेगी नगरीय रेल विकास का आधार

बीईएमएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि रायसेन में बनने वाली नई यूनिट नगरीय रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को और अधिक गति देगी। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने नवाचार, गुणवत्ता और स्वदेशी तकनीक पर भरोसा रखती है और मेट्रो कोच निर्माण के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है।

उन्नत तकनीक से लैस 2100वां मेट्रो कोच

इस अवसर पर जिस 2100वें मेट्रो कोच को हरी झंडी दिखाई गई, वह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के माध्यम से मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के लिए तैयार किया गया है। यह ड्राइवरलेस ऑपरेशन (यूटीओ) तकनीक से लैस है और इसमें ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

इस कोच में रेल ट्रैक की स्थिति, ओवरहेड उपकरण की निगरानी, पैंटोग्राफ संपर्क, आर्क डिटेक्शन और रेल प्रोफाइल विश्लेषण जैसी कई तकनीकी खूबियां हैं, जो पहली बार भारत में किसी मेट्रो कोच में देखी जा रही हैं। यात्रियों के लिए इसमें एर्गोनॉमिक इंटीरियर, डिजिटल सुरक्षा, एडवांस एसी सिस्टम और साइकिल स्टैंड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने बीईएमएल को रायसेन जिले में लगभग 60 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। इस भूमि पर निर्माण होने वाला संयंत्र भारत की रेल और मेट्रो परियोजनाओं को नई ऊंचाई देगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-will-become-a-new-center-of-metro-rail-construction/article-20923

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.