बलरामपुर में आरक्षक की हत्या, 4 रेत तस्कर गिरफ्तार

Balrampur, CG

On

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन पर कार्रवाई के दौरान एक आरक्षक की हत्या कर दी गई। तस्करों ने ट्रैक्टर से कुचलकर आरक्षक शिव बचन सिंह की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को झारखंड के गढ़वा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं।

12 मई 2025 की रात करीब 11 बजे, पुलिस और वन विभाग की टीम को कनहर नदी पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे आरक्षक शिव बचन सिंह को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरक्षक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में आरीफूल हक (24 वर्ष), जमील अंसारी (41 वर्ष), शकील अंसारी (22 वर्ष), और अकबर अंसारी (50 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं।

अधिकारी इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले ने तूल पकड़ा है और बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने डीजीपी, खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी किया और अवैध खनन रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

इसके अलावा, पुलिस पर तस्करों के संरक्षण का आरोप भी सामने आया है, जिसके चलते सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने सनावल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडेय को सस्पेंड कर दिया।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

बलरामपुर में आरक्षक की हत्या, 4 रेत तस्कर गिरफ्तार

Balrampur, CG

12 मई 2025 की रात करीब 11 बजे, पुलिस और वन विभाग की टीम को कनहर नदी पर अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे आरक्षक शिव बचन सिंह को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरक्षक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में आरीफूल हक (24 वर्ष), जमील अंसारी (41 वर्ष), शकील अंसारी (22 वर्ष), और अकबर अंसारी (50 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं।

अधिकारी इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। वहीं, इस मामले ने तूल पकड़ा है और बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने डीजीपी, खनिज सचिव और वन विभाग को नोटिस जारी किया और अवैध खनन रोकने की दिशा में सख्त कदम उठाने की आवश्यकता जताई।

इसके अलावा, पुलिस पर तस्करों के संरक्षण का आरोप भी सामने आया है, जिसके चलते सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक कुमार झा ने सनावल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडेय को सस्पेंड कर दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/4-sand-smuggler-arrested-in-balrampur/article-20919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.