मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का किया लोकार्पण, 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Raipur, CG

On

नवा रायपुर में आज छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस संग्रहालय की लागत 9 करोड़ रुपये है, और यह राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी और संग्रहालय के उद्घाटन को आदिवासी समुदाय की रीति-रिवाजों, अनुष्ठानों, कला और संस्कृति के संरक्षण के रूप में एक अहम पहल बताया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करने का अवसर मिला।" मुख्यमंत्री ने इस संग्रहालय को आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में एक बड़ा कदम बताया और संबंधित विभाग के मंत्री तथा अधिकारियों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इस संग्रहालय का उद्घाटन स्वीकृति मिलने के मात्र 10 महीने बाद हुआ है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे, जो व्यापम से चयनित होकर आए हैं। इन अधीक्षकों को छात्रावासों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इनकी मेहनत से छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है, और यहां कई आदिवासी समुदाय रहते हैं। यह संग्रहालय आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ शोधकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और आदिवासी समुदायों के हित में कार्य कर रहे हैं।

सीएम साय ने इस संग्रहालय को केवल एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय बताया, जो आदिवासी इलाकों की सजीव छवि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा "सबका साथ, सबका विकास" अब छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है, और यह संग्रहालय इसका प्रमाण है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का किया लोकार्पण, 300 छात्रावास अधीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Raipur, CG

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी और संग्रहालय के उद्घाटन को आदिवासी समुदाय की रीति-रिवाजों, अनुष्ठानों, कला और संस्कृति के संरक्षण के रूप में एक अहम पहल बताया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी संग्रहालय का उद्घाटन करने का अवसर मिला।" मुख्यमंत्री ने इस संग्रहालय को आदिवासी संस्कृति के संरक्षण में एक बड़ा कदम बताया और संबंधित विभाग के मंत्री तथा अधिकारियों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि इस संग्रहालय का उद्घाटन स्वीकृति मिलने के मात्र 10 महीने बाद हुआ है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे, जो व्यापम से चयनित होकर आए हैं। इन अधीक्षकों को छात्रावासों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इनकी मेहनत से छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बहुल राज्य है, और यहां कई आदिवासी समुदाय रहते हैं। यह संग्रहालय आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ शोधकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और आदिवासी समुदायों के हित में कार्य कर रहे हैं।

सीएम साय ने इस संग्रहालय को केवल एक संग्रहालय नहीं, बल्कि एक जीवंत संग्रहालय बताया, जो आदिवासी इलाकों की सजीव छवि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा "सबका साथ, सबका विकास" अब छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा है, और यह संग्रहालय इसका प्रमाण है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-vishnudev-sai-inaugurated-the-first-tribal-museum-in/article-20917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.