"चांदबड़ की शराब दुकान में ‘ बंद शटर के नीचे’ से होती नशे की डिलीवरी, प्रशासन मूकदर्शक!"

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल की सड़कों पर अगर कानून व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोई है, तो वो है – रसूख और लापरवाही का गठजोड़। और इसका जीता-जागता उदाहरण है स्टेशन रोड चांदबड़ सेमरा साईं राम स्थित शराब दुकान', जो अब एक सामान्य दुकान नहीं रही, बल्कि अवैध गतिविधियों, नशे की खुली मंडी और नियमों की धज्जियां उड़ाने का अड्डा बन चुकी है।

यह दुकान रात के अंधेरे से लेकर सुबह की रोशनी तक शराब बेचती है। जब राज्य सरकार ने शराब बिक्री के लिए समय-सीमा तय कर रखी है, तो फिर यहां देर रात और सुबह-सुबह तक कैसे शराब बिक रही है? यह सवाल केवल जनता का नहीं, बल्कि अब पूरे शहर की व्यवस्था पर उठने वाला एक गंभीर प्रश्न बन गया है।

हर नियम का खुलेआम उल्लंघन, लेकिन प्रशासन मौन!

दुकान के बाहर लगे शटर का बंद होना सिर्फ दिखावा है। अंदर से शराब की बिक्री पूरे समय जारी रहती है। शराब शटर के नीचे से थमाई जाती है, नशेड़ी वहीं खड़े-खड़े पीते हैं और फिर पूरे मोहल्ले में उत्पात मचाते हैं।

सरकार ने राज्यभर में 'हाता प्रथा' पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है, लेकिन इस दुकान में आज भी अवैध रूप से बैठकर शराब पीने की सुविधा चालू है। एक पूरा हाता यहां रातभर सक्रिय रहता है — और इस सबकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

शिकायतें दर्ज, लेकिन कार्रवाई नहीं

स्थानीय रहवासी इस दुकान की वजह से महीनों से परेशान हैं। बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है, महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायतें पुलिस, आबकारी विभाग और नगर निगम तक की गईं, लेकिन हर बार फाइलें ठंडे बस्ते में चली गईं।

आखिर क्यों? किसके इशारे पर कार्रवाई नहीं होती?

यह सवाल अब आम आदमी की जुबान से निकलकर मीडिया के मंच तक पहुँच चुका है। लोगों का कहना है कि दुकान संचालक का रसूख इतना मजबूत है कि सरकारी तंत्र भी उसके सामने बेबस नज़र आता है।

नशे का अड्डा बना मोहल्ला, खतरे में सामाजिक ताना-बाना

दुकान के आसपास का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। रातभर बाइक पर सवार नशेड़ी आते हैं, शराब पीते हैं, गाली-गलौज करते हैं और सड़क पर उत्पात मचाते हैं। यहां तक कि मोहल्ले की महिलाएं और बुजुर्ग रात में घर से निकलने से डरते हैं।

शराब पीकर होने वाली झगड़ों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन सबका जिम्मेदार कौन? दुकान? प्रशासन? या दोनों?

प्रशासन पर जनता का सीधा सवाल — आप कब जागेंगे?

अब हालात इस हद तक बिगड़ चुके हैं कि जनता पूछ रही है —
"क्या चांदबड़ भोपाल में कोई अलग कानून चलता है?"
"क्या नियम केवल गरीबों और कमजोरों के लिए हैं?"
"प्रशासन की चुप्पी क्या किसी सौदे का संकेत है?"

जब राजधानी में यह हाल है, तो प्रदेश में क्या उम्मीद की जाए?

अब क्या हो?

  1. इस दुकान की तत्काल जांच होनी चाहिए।

  2. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए।

  3. दुकान पर हो रही 'हाता प्रथा' को बंद कराने की कठोर कार्रवाई हो।

  4. स्थानीय थाने और आबकारी अधिकारी की भूमिका की समीक्षा की जाए।

............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"चांदबड़ की शराब दुकान में ‘ बंद शटर के नीचे’ से होती नशे की डिलीवरी, प्रशासन मूकदर्शक!"

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल की सड़कों पर अगर कानून व्यवस्था के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोई है, तो वो है – रसूख और लापरवाही का गठजोड़। और इसका जीता-जागता उदाहरण है स्टेशन रोड चांदबड़ सेमरा साईं राम स्थित शराब दुकान', जो अब एक सामान्य दुकान नहीं रही, बल्कि अवैध गतिविधियों, नशे की खुली मंडी और नियमों की धज्जियां उड़ाने का अड्डा बन चुकी है।

यह दुकान रात के अंधेरे से लेकर सुबह की रोशनी तक शराब बेचती है। जब राज्य सरकार ने शराब बिक्री के लिए समय-सीमा तय कर रखी है, तो फिर यहां देर रात और सुबह-सुबह तक कैसे शराब बिक रही है? यह सवाल केवल जनता का नहीं, बल्कि अब पूरे शहर की व्यवस्था पर उठने वाला एक गंभीर प्रश्न बन गया है।

हर नियम का खुलेआम उल्लंघन, लेकिन प्रशासन मौन!

दुकान के बाहर लगे शटर का बंद होना सिर्फ दिखावा है। अंदर से शराब की बिक्री पूरे समय जारी रहती है। शराब शटर के नीचे से थमाई जाती है, नशेड़ी वहीं खड़े-खड़े पीते हैं और फिर पूरे मोहल्ले में उत्पात मचाते हैं।

सरकार ने राज्यभर में 'हाता प्रथा' पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है, लेकिन इस दुकान में आज भी अवैध रूप से बैठकर शराब पीने की सुविधा चालू है। एक पूरा हाता यहां रातभर सक्रिय रहता है — और इस सबकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

शिकायतें दर्ज, लेकिन कार्रवाई नहीं

स्थानीय रहवासी इस दुकान की वजह से महीनों से परेशान हैं। बच्चों का स्कूल जाना दूभर हो गया है, महिलाओं का सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायतें पुलिस, आबकारी विभाग और नगर निगम तक की गईं, लेकिन हर बार फाइलें ठंडे बस्ते में चली गईं।

आखिर क्यों? किसके इशारे पर कार्रवाई नहीं होती?

यह सवाल अब आम आदमी की जुबान से निकलकर मीडिया के मंच तक पहुँच चुका है। लोगों का कहना है कि दुकान संचालक का रसूख इतना मजबूत है कि सरकारी तंत्र भी उसके सामने बेबस नज़र आता है।

नशे का अड्डा बना मोहल्ला, खतरे में सामाजिक ताना-बाना

दुकान के आसपास का माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका है। रातभर बाइक पर सवार नशेड़ी आते हैं, शराब पीते हैं, गाली-गलौज करते हैं और सड़क पर उत्पात मचाते हैं। यहां तक कि मोहल्ले की महिलाएं और बुजुर्ग रात में घर से निकलने से डरते हैं।

शराब पीकर होने वाली झगड़ों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन सबका जिम्मेदार कौन? दुकान? प्रशासन? या दोनों?

प्रशासन पर जनता का सीधा सवाल — आप कब जागेंगे?

अब हालात इस हद तक बिगड़ चुके हैं कि जनता पूछ रही है —
"क्या चांदबड़ भोपाल में कोई अलग कानून चलता है?"
"क्या नियम केवल गरीबों और कमजोरों के लिए हैं?"
"प्रशासन की चुप्पी क्या किसी सौदे का संकेत है?"

जब राजधानी में यह हाल है, तो प्रदेश में क्या उम्मीद की जाए?

अब क्या हो?

  1. इस दुकान की तत्काल जांच होनी चाहिए।

  2. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाए।

  3. दुकान पर हो रही 'हाता प्रथा' को बंद कराने की कठोर कार्रवाई हो।

  4. स्थानीय थाने और आबकारी अधिकारी की भूमिका की समीक्षा की जाए।

............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/drunk-delivery-from-under-shutter-in-a-moonbone-liquor-shop/article-28318

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.