बैतूल में छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल: परिजनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर जोर, अस्पताल गेट पर चक्काजाम

Betul, MP

12वीं कक्षा के छात्र पीयूष धुर्वे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मामला गरमा गया है। सोमवार को पीयूष के परिजनों और आदिवासी समाज के लोगों ने जिला अस्पताल के गेट पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप है कि इलाज में लापरवाही हुई और मौत के कारणों को छुपाया जा रहा है।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शव मर्चुरी से लेने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद उन्हें शॉर्ट पीएम रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

पोस्टमॉर्टम में क्या निकला सामने?

पीयूष का पोस्टमॉर्टम डॉ. रंजीत राठौर, डॉ. तरुण साहू और डॉ. अशोक उइके की टीम ने किया। प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई और बिसरा सागर लैब भेजा गया है। भोपाल के फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सतपथी से भी सलाह ली गई।

मेडिकल सूत्रों के अनुसार, पीयूष के दिल में खून का थक्का और लिवर में सूजन पाई गई, जिससे कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई गई है।

इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि शनिवार को ईंट बनाने की मशीन में उंगली फंसने के बाद पीयूष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन लगातार टाला गया। शाम 4 बजे का ऑपरेशन रात 8 बजे तक नहीं हुआ। बाद में हालत बिगड़ने पर नागपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी, न ही पीयूष को अंतिम बार देखने दिया गया।

प्रशासन ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

हंगामे के बाद प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद अस्पताल और आसपास का इलाका पुलिस निगरानी में है। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मांग तेज है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल: परिजनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर जोर, अस्पताल गेट पर चक्काजाम

Betul, MP

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर शव मर्चुरी से लेने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद उन्हें शॉर्ट पीएम रिपोर्ट सौंपी गई, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

पोस्टमॉर्टम में क्या निकला सामने?

पीयूष का पोस्टमॉर्टम डॉ. रंजीत राठौर, डॉ. तरुण साहू और डॉ. अशोक उइके की टीम ने किया। प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई और बिसरा सागर लैब भेजा गया है। भोपाल के फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सतपथी से भी सलाह ली गई।

मेडिकल सूत्रों के अनुसार, पीयूष के दिल में खून का थक्का और लिवर में सूजन पाई गई, जिससे कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई गई है।

इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना है कि शनिवार को ईंट बनाने की मशीन में उंगली फंसने के बाद पीयूष को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन लगातार टाला गया। शाम 4 बजे का ऑपरेशन रात 8 बजे तक नहीं हुआ। बाद में हालत बिगड़ने पर नागपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी, न ही पीयूष को अंतिम बार देखने दिया गया।

प्रशासन ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

हंगामे के बाद प्रशासन ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद अस्पताल और आसपास का इलाका पुलिस निगरानी में है। अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मांग तेज है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/emphasis-on-the-post-mortem-report-of-family-members-on/article-28349

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.