ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी: मानसून की शुरुआत में ही ट्रिपिंग पर जताई चिंता, कहा- लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मानसून की शुरुआती बारिश के साथ ही बिजली ट्रिपिंग की बढ़ती शिकायतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली व्यवस्था और मेंटेनेंस की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "मानसून की शुरुआत है और ट्रिपिंग की इतनी घटनाएं दुखद हैं। जिनके फोन नहीं लगते, जो जवाबदेही नहीं निभा रहे, उन्हें पद से हटाया जाए।"

ट्रिपिंग पर फूटा मंत्री का गुस्सा

मंत्री ने बिजली कंपनियों के एमडी को निर्देश दिए कि लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और ज़रूरत पड़े तो उनके जूनियर सक्षम अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

"लाखों खर्च होने के बाद भी हल्की आंधी में बिजली गुल होना गंभीर बात है,"
ऊर्जा मंत्री ने कहा।

इंदौर की समीक्षा पर भी जताई असंतुष्टि

इंदौर की समीक्षा के दौरान मंत्री ने शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर असंतोष जताया और बिजली कंपनी के एमडी को साफ निर्देश दिए कि

  • ज़रूरत के अनुसार मैनपावर और उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाएं,

  • मेंटेनेंस के बावजूद हो रही ट्रिपिंग की जांच कर रिपोर्ट दें,

  • रहवासी संघों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि

  • शिकायतों का समाधान 3-4 घंटे में किया जाए,

  • यदि देरी हो तो कारण सहित रिपोर्ट तैयार की जाए,

  • बड़ी घटनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की जाए।

ट्रिपिंग कम करने के लिए 45 करोड़ की राशि

बैठक में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) नीरज मंडलोई ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए तीनों वितरण कंपनियों को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कंपनियों से इन फंड्स का सही उपयोग कर सिस्टम को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया सहित सभी वितरण कंपनियों के एमडी मौजूद रहे। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जानकारी दी कि फोन न उठाने पर 15 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ऊर्जा मंत्री ने जताई नाराजगी: मानसून की शुरुआत में ही ट्रिपिंग पर जताई चिंता, कहा- लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो

Bhopal, MP

ट्रिपिंग पर फूटा मंत्री का गुस्सा

मंत्री ने बिजली कंपनियों के एमडी को निर्देश दिए कि लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और ज़रूरत पड़े तो उनके जूनियर सक्षम अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

"लाखों खर्च होने के बाद भी हल्की आंधी में बिजली गुल होना गंभीर बात है,"
ऊर्जा मंत्री ने कहा।

इंदौर की समीक्षा पर भी जताई असंतुष्टि

इंदौर की समीक्षा के दौरान मंत्री ने शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर असंतोष जताया और बिजली कंपनी के एमडी को साफ निर्देश दिए कि

  • ज़रूरत के अनुसार मैनपावर और उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाएं,

  • मेंटेनेंस के बावजूद हो रही ट्रिपिंग की जांच कर रिपोर्ट दें,

  • रहवासी संघों और जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को प्राथमिकता

ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि

  • शिकायतों का समाधान 3-4 घंटे में किया जाए,

  • यदि देरी हो तो कारण सहित रिपोर्ट तैयार की जाए,

  • बड़ी घटनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक की जाए।

ट्रिपिंग कम करने के लिए 45 करोड़ की राशि

बैठक में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) नीरज मंडलोई ने बताया कि मेंटेनेंस के लिए तीनों वितरण कंपनियों को 15-15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कंपनियों से इन फंड्स का सही उपयोग कर सिस्टम को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया सहित सभी वितरण कंपनियों के एमडी मौजूद रहे। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जानकारी दी कि फोन न उठाने पर 15 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/energy-minister-expressed-displeasure-expressed-at-the-beginning-of-the/article-24654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.