मध्य प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का कहर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मॉनसून की बारिश इस समय रौद्र रूप में है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

 मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें कई जिले ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटों में जलभराव, सड़कों पर बहाव और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

पूर्वी मध्यप्रदेश सबसे अधिक प्रभावित
जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अगले 24 घंटों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में बारिश का स्तर 8 इंच तक पहुंच सकता है। इससे निचले इलाकों में पानी भरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा है।

मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर में हालात गंभीर
तेज बारिश के कारण मंडला, नरसिंहपुर और बालाघाट जैसे जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है और कुछ जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सिवनी और मंडला में अति भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, भोपाल, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली जैसे जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।

इंदौर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट
इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर और हरदा सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

प्रशासन की अपील: घरों में रहें, नदियों से दूर रहें
प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है और कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए गए हैं। वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदियों के किनारे जाने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का कहर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

Bhopal, MP

 मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 35 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें कई जिले ऐसे हैं जहां पिछले 24 घंटों में जलभराव, सड़कों पर बहाव और बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं।

पूर्वी मध्यप्रदेश सबसे अधिक प्रभावित
जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में अगले 24 घंटों में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में बारिश का स्तर 8 इंच तक पहुंच सकता है। इससे निचले इलाकों में पानी भरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा है।

मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर में हालात गंभीर
तेज बारिश के कारण मंडला, नरसिंहपुर और बालाघाट जैसे जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है और कुछ जगहों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सिवनी और मंडला में अति भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, भोपाल, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी, डिंडौरी, सीधी, सिंगरौली जैसे जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।

इंदौर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में यलो अलर्ट
इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर और हरदा सहित अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

प्रशासन की अपील: घरों में रहें, नदियों से दूर रहें
प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा है और कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए गए हैं। वहीं आम लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, नदियों के किनारे जाने से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heavy-rain-havoc-in-35-districts-of-madhya-pradesh/article-26994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.