जबलपुर में अवैध चाइनीज चाकुओं का भंडाफोड़: जनरल स्टोर से 50 से ज्यादा बटनदार चाकू बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (म.प्र.)

On

लगातार चाकूबाजी की घटनाओं के बीच पुलिस की सख्ती, 500 से 1000 रुपये में खुलेआम बिक रहे थे प्रतिबंधित हथियार; सप्लायर की तलाश जारी

शहर में बढ़ती चाकूबाजी और हिंसक घटनाओं के बीच जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की बिक्री का खुलासा किया है। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक जनरल स्टोर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक प्रतिबंधित चाइनीज बटनदार चाकू बरामद किए हैं। मामले में दुकान संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हथियारों की सप्लाई करने वाला एक आरोपी फिलहाल फरार है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब गढ़ा सीएसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि सुविधा मार्केट चौपाटी के पास एक युवक बटनदार चाइनीज चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम निखिल पटेल (19), निवासी देवी नगर, छुई खदान बताया।

तलाशी के दौरान निखिल के पास से दो बटनदार चाइनीज चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये चाकू कृपाल चौक के पास स्थित पूर्णिमा जनरल स्टोर से 500 रुपये में खरीदे थे। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने इन चाकुओं का इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया था।

निखिल की निशानदेही पर पुलिस ने पूर्णिमा जनरल स्टोर पर दबिश दी। वहां दुकान संचालक ब्रजेश साहू को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर से अलग-अलग डिब्बों में रखे गए कुल 50 चाइनीज बटनदार चाकू बरामद हुए। इनमें काले और सफेद रंग के कवर वाले चाकू शामिल थे, जिन्हें कपड़े में लपेटकर छिपाकर रखा गया था।

पूछताछ में ब्रजेश साहू ने बताया कि वह ये चाकू गलगला बाजार स्थित विजय जनरल स्टोर से खरीदता था। उसने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह दो बार चाकुओं की खरीद कर चुका है और उन्हें 500 से 1000 रुपये के बीच बेचता था। पुलिस के अनुसार, विजय जनरल स्टोर का संचालक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया इस अवैध कारोबार का मुख्य सप्लायर है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने निखिल पटेल और ब्रजेश साहू के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 35 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बरामद सभी चाकुओं को जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसपी पल्लवी शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान में सीएसपी आशीष जैन, थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा समेत पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध हथियारों की बिक्री और उनके इस्तेमाल पर सख्त नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसे जनरल स्टोर्स और बाजारों पर और भी छापेमारी की जाएगी, ताकि सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/illegal-chinese-knives-busted-in-jabalpur-more-than-50-buttoned/article-44373

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.