बैतूल में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर भागा पति, नाबालिग बेटी ने देखा खून से सना शव

Betul, MP

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चिचोली थाना क्षेत्र के भीमपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पटवारीढाना चिखली में रविवार सुबह की है। हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

 पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुम्मीबाई सेलूकर के रूप में हुई है। वारदात की गवाह खुद उसकी नाबालिग बेटी बनी, जिसने अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा। बच्ची ने तुरंत अपने मामा राहुल सेलूकर को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

परिवारवालों की मानें तो आरोपी सुखराम सेलूकर (45) अक्सर घरेलू विवाद और गाली-गलौज करता था। रविवार को बहस के दौरान उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी आबिद अंसारी ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी भीमपुर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर भागा पति, नाबालिग बेटी ने देखा खून से सना शव

Betul, MP

 पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुम्मीबाई सेलूकर के रूप में हुई है। वारदात की गवाह खुद उसकी नाबालिग बेटी बनी, जिसने अपनी मां का खून से लथपथ शव देखा। बच्ची ने तुरंत अपने मामा राहुल सेलूकर को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

परिवारवालों की मानें तो आरोपी सुखराम सेलूकर (45) अक्सर घरेलू विवाद और गाली-गलौज करता था। रविवार को बहस के दौरान उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी आबिद अंसारी ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी भीमपुर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-betul-husband-ran-away-after-killing-his-wife-with/article-29706

खबरें और भी हैं

आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, दो हजार मीसाबंदी परिवार होंगे सम्मानित

टाप न्यूज

आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, दो हजार मीसाबंदी परिवार होंगे सम्मानित

रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को किया जाएगा याद...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
आपातकाल दिवस पर भोपाल में बड़ा आयोजन, दो हजार मीसाबंदी परिवार होंगे सम्मानित

राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की आज डीपीसी, 9 अधिकारियों को मिल सकता है आईपीएस अवार्ड

संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति करेगी नामों पर विचार, 27 अधिकारियों की सूची में से नौ को भारतीय...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की आज डीपीसी, 9 अधिकारियों को मिल सकता है आईपीएस अवार्ड

मुरैना फायरिंग केस में आरोपी का वीडियो वायरल, बोला- न्याय नहीं मिला तो उठाई बंदूक

सोनू यादव के घर 16 राउंड फायरिंग के तीन दिन बाद सामने आया आरोपी राहुल मिश्रा का वीडियो, सूदखोरी और...
मध्य प्रदेश 
मुरैना फायरिंग केस में आरोपी का वीडियो वायरल, बोला- न्याय नहीं मिला तो उठाई बंदूक

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी पर उठे सवाल, केजरीवाल ने मांगी स्वतंत्र जांच

आम आदमी पार्टी प्रमुख ने जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए, कहा- मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत...
देश विदेश 
राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी पर उठे सवाल, केजरीवाल ने मांगी स्वतंत्र जांच

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.