मैहर में महिला ने लगाई पड़ोसी के घर सेंध, गेहूं की टंकी में छिपाए थे लाखों के गहने

Satna, MP

अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ जब पता चला कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने ही की थी।

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाखों के गहनों और नकदी की बरामदगी भी कर ली है।

फरियादी सुनैना पटेल ने 2 अगस्त को अमरपाटन थाने में शिकायत दी थी कि 1 अगस्त की सुबह वह खेत में रोपा लगाने गई थीं। घर में ताला लगा था, लेकिन शाम को लौटने पर देखा कि ताला टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर से सोने-चांदी के गहने और 1000 रुपये नकद गायब थे।

थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने जब जांच शुरू की तो गांव की ही 23 वर्षीय नेहा पटेल पर संदेह हुआ। पूछताछ में नेहा ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि गहनों और नकदी को उसने अपने मायके के घर में गेहूं से भरी एक टंकी के अंदर छिपा दिया था।

पुलिस ने तत्काल दबिश देकर लगभग ₹3 लाख के जेवरात और ₹1000 नकद बरामद कर लिए। आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की सांस देखी गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मैहर में महिला ने लगाई पड़ोसी के घर सेंध, गेहूं की टंकी में छिपाए थे लाखों के गहने

Satna, MP

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लाखों के गहनों और नकदी की बरामदगी भी कर ली है।

फरियादी सुनैना पटेल ने 2 अगस्त को अमरपाटन थाने में शिकायत दी थी कि 1 अगस्त की सुबह वह खेत में रोपा लगाने गई थीं। घर में ताला लगा था, लेकिन शाम को लौटने पर देखा कि ताला टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर से सोने-चांदी के गहने और 1000 रुपये नकद गायब थे।

थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने जब जांच शुरू की तो गांव की ही 23 वर्षीय नेहा पटेल पर संदेह हुआ। पूछताछ में नेहा ने चोरी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि गहनों और नकदी को उसने अपने मायके के घर में गेहूं से भरी एक टंकी के अंदर छिपा दिया था।

पुलिस ने तत्काल दबिश देकर लगभग ₹3 लाख के जेवरात और ₹1000 नकद बरामद कर लिए। आरोपी महिला को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की सांस देखी गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-maihar-the-woman-hid-millions-of-jewel/article-29720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.