मन की बात में गूंजी बालाघाट की सूमा की आवाज: पीएम मोदी ने सराही आत्मनिर्भरता की मिसाल

Balaghat, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 123वें एपिसोड में मध्यप्रदेश की दो महिलाओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां साझा कीं।

उन्होंने बालाघाट जिले की सूमा उईके और छिंदवाड़ा की महुआ कुकीज़ बनाने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत की असली प्रेरणाएं बताया।

सूमा उईके बनीं ग्रामीण आत्मनिर्भरता की प्रतीक

पीएम मोदी ने बालाघाट के कटंगी ब्लॉक की सूमा उईके का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ने के बाद मशरूम की खेती और पशुपालन में प्रशिक्षित हुईं। इन दोनों क्षेत्रों में उन्होंने मेहनत और लगन से काम कर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त किया और स्वरोजगार का एक उदाहरण पेश किया

पीएम ने कहा – “सूमा जी का प्रयास बहुत सराहनीय है। उनकी मेहनत से न केवल आय बढ़ी, बल्कि उन्होंने दूसरों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग खोला।”

महुआ से कुकीज: आदिवासी महिलाओं का अनोखा स्टार्टअप

पीएम मोदी ने मन की बात में इससे पहले भी छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे महुआ कुकीज का उल्लेख किया था। उन्होंने बताया कि देवकी चोरे, लता मस्कोले, नीतू अहिरवार और मंजू चौरे जैसी महिलाओं ने मिलकर महुआ उत्पादक समूह की स्थापना की।

इस समूह ने महुआ के फूलों से स्वादिष्ट कुकीज़ बनाकर उन्हें बाजार में बेचना शुरू किया, जो अब तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। उनकी मेहनत को देखकर एक प्राइवेट कंपनी ने फैक्ट्री ट्रेनिंग दी और अब यह स्टार्टअप कई महिलाओं को रोजगार दे रहा है।

महिलाओं का सामूहिक प्रयास बना बदलाव की बुनियाद

राजाखोह गांव की इन महिलाओं ने 5-5 हजार रुपये जमा कर आदिवासी व्यंजनों के व्यावसायीकरण की शुरुआत की। महुआ, जो पहले केवल पारंपरिक भोजन या पेय का हिस्सा था, अब स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स के रूप में बाजार में उपलब्ध है। यह पहल आदिवासी महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और पहचान का माध्यम बन गई है

पीएम मोदी ने जताया गर्व, दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

प्रधानमंत्री ने इन कहानियों के माध्यम से देश की महिलाओं को यह संदेश दिया कि अगर इच्छाशक्ति और संकल्प हो, तो ग्रामीण भारत भी आर्थिक और सामाजिक क्रांति का केंद्र बन सकता है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मन की बात में गूंजी बालाघाट की सूमा की आवाज: पीएम मोदी ने सराही आत्मनिर्भरता की मिसाल

Balaghat, MP

उन्होंने बालाघाट जिले की सूमा उईके और छिंदवाड़ा की महुआ कुकीज़ बनाने वाली महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर भारत की असली प्रेरणाएं बताया।

सूमा उईके बनीं ग्रामीण आत्मनिर्भरता की प्रतीक

पीएम मोदी ने बालाघाट के कटंगी ब्लॉक की सूमा उईके का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ने के बाद मशरूम की खेती और पशुपालन में प्रशिक्षित हुईं। इन दोनों क्षेत्रों में उन्होंने मेहनत और लगन से काम कर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त किया और स्वरोजगार का एक उदाहरण पेश किया

पीएम ने कहा – “सूमा जी का प्रयास बहुत सराहनीय है। उनकी मेहनत से न केवल आय बढ़ी, बल्कि उन्होंने दूसरों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग खोला।”

महुआ से कुकीज: आदिवासी महिलाओं का अनोखा स्टार्टअप

पीएम मोदी ने मन की बात में इससे पहले भी छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे महुआ कुकीज का उल्लेख किया था। उन्होंने बताया कि देवकी चोरे, लता मस्कोले, नीतू अहिरवार और मंजू चौरे जैसी महिलाओं ने मिलकर महुआ उत्पादक समूह की स्थापना की।

इस समूह ने महुआ के फूलों से स्वादिष्ट कुकीज़ बनाकर उन्हें बाजार में बेचना शुरू किया, जो अब तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। उनकी मेहनत को देखकर एक प्राइवेट कंपनी ने फैक्ट्री ट्रेनिंग दी और अब यह स्टार्टअप कई महिलाओं को रोजगार दे रहा है।

महिलाओं का सामूहिक प्रयास बना बदलाव की बुनियाद

राजाखोह गांव की इन महिलाओं ने 5-5 हजार रुपये जमा कर आदिवासी व्यंजनों के व्यावसायीकरण की शुरुआत की। महुआ, जो पहले केवल पारंपरिक भोजन या पेय का हिस्सा था, अब स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स के रूप में बाजार में उपलब्ध है। यह पहल आदिवासी महिलाओं की आर्थिक आज़ादी और पहचान का माध्यम बन गई है

पीएम मोदी ने जताया गर्व, दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

प्रधानमंत्री ने इन कहानियों के माध्यम से देश की महिलाओं को यह संदेश दिया कि अगर इच्छाशक्ति और संकल्प हो, तो ग्रामीण भारत भी आर्थिक और सामाजिक क्रांति का केंद्र बन सकता है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-mann-ki-baat-the-voice-of-suma-of-balaghat/article-25919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.