पुरी रथयात्रा में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत: 50 घायल, CM ने जताया दुख, अफसरों पर गिरी गाज

Jagran Desk

पुरी में रविवार तड़के भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने हुई, जब भगवान जगन्नाथ का रथ दर्शन के लिए पहुंचा।

दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पहले ही गुंडिचा मंदिर पहुंच चुके थे। जैसे ही भगवान जगन्नाथ का रथ वहां पहुंचा, श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और एकाएक भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस बल की कम तैनाती और भीड़ नियंत्रण में लापरवाही इस हादसे का बड़ा कारण मानी जा रही है।

तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह की हालत गंभीर

हादसे में मारी गई श्रद्धालुओं की पहचान बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास के रूप में हुई है। घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई परिजन अस्पताल के बाहर बेसुध रोते देखे गए।

मुख्यमंत्री ने मांगी माफी, बड़े प्रशासनिक फेरबदल

घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरी संवेदना जताते हुए सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह प्रशासनिक लापरवाही माफ करने लायक नहीं है।" इसके तुरंत बाद पुरी के कलेक्टर और एसपी को हटाकर नए अफसरों की नियुक्ति की गई। साथ ही, डीसीपी और एक कमांडेंट को सस्पेंड भी कर दिया गया।

बीते दिनों भी भीड़ में बिगड़ी थी स्थिति

यह पहली बार नहीं है जब रथयात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बना हो। शुक्रवार को भी भीड़ के दबाव के चलते 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार को एक श्रद्धालु को हालत बिगड़ने पर मेडिकल सेंटर तक पहुंचाना पड़ा।

रथयात्रा की परंपरा और भीड़ की चुनौती

पुरी की रथयात्रा देश की सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन अलग-अलग रथ गुंडिचा मंदिर तक खींचे जाते हैं, जहां ये रथ नौ दिनों तक विराजमान रहते हैं। इस साल यात्रा 27 जून से शुरू होकर 29 जून को पूरी हुई।

पूर्व में भी हुए हैं जानलेवा हादसे

  • 2024: 7 जुलाई को रथयात्रा के दौरान भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

  • 2008: रथयात्रा के पहले दिन 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और दर्जनों घायल हुए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

पुरी रथयात्रा में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत: 50 घायल, CM ने जताया दुख, अफसरों पर गिरी गाज

Jagran Desk

दर्शन के दौरान मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पहले ही गुंडिचा मंदिर पहुंच चुके थे। जैसे ही भगवान जगन्नाथ का रथ वहां पहुंचा, श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई और एकाएक भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस बल की कम तैनाती और भीड़ नियंत्रण में लापरवाही इस हादसे का बड़ा कारण मानी जा रही है।

तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह की हालत गंभीर

हादसे में मारी गई श्रद्धालुओं की पहचान बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास के रूप में हुई है। घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई परिजन अस्पताल के बाहर बेसुध रोते देखे गए।

मुख्यमंत्री ने मांगी माफी, बड़े प्रशासनिक फेरबदल

घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरी संवेदना जताते हुए सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "यह प्रशासनिक लापरवाही माफ करने लायक नहीं है।" इसके तुरंत बाद पुरी के कलेक्टर और एसपी को हटाकर नए अफसरों की नियुक्ति की गई। साथ ही, डीसीपी और एक कमांडेंट को सस्पेंड भी कर दिया गया।

बीते दिनों भी भीड़ में बिगड़ी थी स्थिति

यह पहली बार नहीं है जब रथयात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बना हो। शुक्रवार को भी भीड़ के दबाव के चलते 600 से ज्यादा श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार को एक श्रद्धालु को हालत बिगड़ने पर मेडिकल सेंटर तक पहुंचाना पड़ा।

रथयात्रा की परंपरा और भीड़ की चुनौती

पुरी की रथयात्रा देश की सबसे प्रमुख धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के तीन अलग-अलग रथ गुंडिचा मंदिर तक खींचे जाते हैं, जहां ये रथ नौ दिनों तक विराजमान रहते हैं। इस साल यात्रा 27 जून से शुरू होकर 29 जून को पूरी हुई।

पूर्व में भी हुए हैं जानलेवा हादसे

  • 2024: 7 जुलाई को रथयात्रा के दौरान भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

  • 2008: रथयात्रा के पहले दिन 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी और दर्जनों घायल हुए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-the-puri-rath-yatra-a-stampede-3-devotees-killed/article-25948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.