मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा बरी, एमपी में खुशी की लहर: उमा भारती की आंखें नम, कांग्रेस ने फैसले पर उठाए सवाल

Bhopal, MP

मालेगांव बम धमाके मामले में एनआईए की विशेष अदालत द्वारा सभी 7 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।

 पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को निर्दोष ठहराए जाने के बाद जहां बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और महाराष्ट्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की मांग की है।

संतों ने बांटी मिठाई, कहा- सनातन धर्म की जीत
फैसले के बाद प्रदेश में कई जगह साधु-संतों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। उज्जैन से संत विशाल दास ने कहा कि आज सनातन धर्म को न्याय मिला है। भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की जो कोशिशें हुईं थीं, आज उनका अंत हुआ है।

उमा भारती भावुक हुईं, कहा- प्रज्ञा को बहुत प्रताड़ित किया गया
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भावुक होकर कहा, "जब प्रज्ञा ठाकुर नासिक जेल में थीं, तो मुझे पता चला कि उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं। मैं उनसे मिलने गई थी, और जब मिला तो रो पड़ी थी। एक महिला के लिए वह सब सहना बेहद कठिन था। आज न्याय ने उन्हें राहत दी है।"

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

  • वीडी शर्मा: "कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव फैलाया। आज कोर्ट ने उसे नकारा है। क्या अब कांग्रेस माफी मांगेगी?"

  • गौतम टेटवाल: "दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। यह सत्य की जीत है।"

  • राकेश शुक्ला: "प्रज्ञा ठाकुर सनातन धर्म की रक्षक हैं। न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है।"

  • मालिनी गौड़: "कांग्रेस को साध्वी को झूठे आरोप में फंसाने का श्राप लगेगा।"

  • उषा ठाकुर: "हम जानते थे कि ये सब एक साजिश है, आज सत्य सामने आया।"

  • अर्चना चिटनीस: "इस फैसले से भारत की न्याय प्रणाली पर आस्था और मजबूत हुई है।"

कांग्रेस की प्रतिक्रिया:

  • कमलनाथ: "कोर्ट का फैसला है, उसे सबको मानना चाहिए। सच क्या है, इसका जवाब इतिहास देगा।"

  • आरिफ मसूद: "जैसे मुंबई ब्लास्ट केस में अपील हुई थी, वैसे ही महाराष्ट्र सरकार को इस पर सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए।"

  • जयवर्धन सिंह: "जो गोडसे के समर्थक हैं, वे हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। साध्वी कई बार गांधीजी के हत्यारों की प्रशंसा कर चुकी हैं।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा बरी, एमपी में खुशी की लहर: उमा भारती की आंखें नम, कांग्रेस ने फैसले पर उठाए सवाल

Bhopal, MP

 पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को निर्दोष ठहराए जाने के बाद जहां बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं कांग्रेस ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और महाराष्ट्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की मांग की है।

संतों ने बांटी मिठाई, कहा- सनातन धर्म की जीत
फैसले के बाद प्रदेश में कई जगह साधु-संतों ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। उज्जैन से संत विशाल दास ने कहा कि आज सनातन धर्म को न्याय मिला है। भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की जो कोशिशें हुईं थीं, आज उनका अंत हुआ है।

उमा भारती भावुक हुईं, कहा- प्रज्ञा को बहुत प्रताड़ित किया गया
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भावुक होकर कहा, "जब प्रज्ञा ठाकुर नासिक जेल में थीं, तो मुझे पता चला कि उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं। मैं उनसे मिलने गई थी, और जब मिला तो रो पड़ी थी। एक महिला के लिए वह सब सहना बेहद कठिन था। आज न्याय ने उन्हें राहत दी है।"

बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं:

  • वीडी शर्मा: "कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव फैलाया। आज कोर्ट ने उसे नकारा है। क्या अब कांग्रेस माफी मांगेगी?"

  • गौतम टेटवाल: "दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। यह सत्य की जीत है।"

  • राकेश शुक्ला: "प्रज्ञा ठाकुर सनातन धर्म की रक्षक हैं। न्यायालय का यह फैसला ऐतिहासिक है।"

  • मालिनी गौड़: "कांग्रेस को साध्वी को झूठे आरोप में फंसाने का श्राप लगेगा।"

  • उषा ठाकुर: "हम जानते थे कि ये सब एक साजिश है, आज सत्य सामने आया।"

  • अर्चना चिटनीस: "इस फैसले से भारत की न्याय प्रणाली पर आस्था और मजबूत हुई है।"

कांग्रेस की प्रतिक्रिया:

  • कमलनाथ: "कोर्ट का फैसला है, उसे सबको मानना चाहिए। सच क्या है, इसका जवाब इतिहास देगा।"

  • आरिफ मसूद: "जैसे मुंबई ब्लास्ट केस में अपील हुई थी, वैसे ही महाराष्ट्र सरकार को इस पर सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए।"

  • जयवर्धन सिंह: "जो गोडसे के समर्थक हैं, वे हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। साध्वी कई बार गांधीजी के हत्यारों की प्रशंसा कर चुकी हैं।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-the-malegaon-case-sadhvi-pragya-bari-mp-uma-bhartis/article-29416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.