उज्जैन के मंदिर में युवक ने की नमाज़ अदा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Ujjain, MP

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर के प्रांगण में नमाज़ अदा करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना शीतला माता मंदिर परिसर की बताई जा रही है, जहां इस दृश्य को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना उज्जैन के खाचरोद हाउसिंग बोर्ड इलाके की है। सोमवार की शाम लगभग 7 बजे 59 वर्षीय यूसुफ नामक व्यक्ति मंदिर में घुसकर नमाज़ पढ़ता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि यूसुफ शीतला माता मंदिर परिसर में बैठकर नमाज़ अदा कर रहा था। वहीं, उसी समय एक महिला मंदिर में प्रवेश कर रही थी। यह पूरी घटना मंदिर के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि कमला नाम की एक महिला ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यूसुफ को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता को लेकर लोगों में गुस्सा है। वहीं प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Apr 2025 By दैनिक जागरण

उज्जैन के मंदिर में युवक ने की नमाज़ अदा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Ujjain, MP

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति मंदिर के प्रांगण में नमाज़ अदा करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना शीतला माता मंदिर परिसर की बताई जा रही है, जहां इस दृश्य को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना उज्जैन के खाचरोद हाउसिंग बोर्ड इलाके की है। सोमवार की शाम लगभग 7 बजे 59 वर्षीय यूसुफ नामक व्यक्ति मंदिर में घुसकर नमाज़ पढ़ता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि यूसुफ शीतला माता मंदिर परिसर में बैठकर नमाज़ अदा कर रहा था। वहीं, उसी समय एक महिला मंदिर में प्रवेश कर रही थी। यह पूरी घटना मंदिर के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने जानकारी दी कि कमला नाम की एक महिला ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यूसुफ को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता को लेकर लोगों में गुस्सा है। वहीं प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/in-ujjain-temple-a-young-man-stirred-up-prayer-video/article-18371

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.