CM का आज चार शहरों का दौरा, तबादलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भोपाल के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को प्रदेश के चार प्रमुख जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सागर, खंडवा, जबलपुर और इंदौर में विभिन्न विकास कार्यक्रमों और शासकीय आयोजनों में भाग लेंगे। इसी के साथ राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। वहीं, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द ही उनके परिणाम की प्रतीक्षा खत्म होने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुख्यमंत्री के आज के प्रमुख कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह 10:20 बजे सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे खंडवा जिले के हरसूद पहुंचेंगे, जहां वे तेंदूपत्ता समितियों, वन समितियों और जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही जलगंगा संवर्धन, छड़ी वितरण, हितग्राही योजनाओं के लाभ वितरण, तथा कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खंडवा के चारखेड़ा गांव में कॉटेज का लोकार्पण और पार्क का निरीक्षण भी करेंगे।

शाम को 5 बजे खंडवा से जबलपुर पहुंचकर नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का उद्घाटन करेंगे। वहीं 7 बजे कलचुरी भवन में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम वे इंदौर में करेंगे, जहां रात 8 बजे वे एक स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आज से तबादला आवेदन शुरू

प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है, जो 30 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सभी आदेश केवल संबंधित विभाग के ई-ऑफिस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही मान्य माने जाएंगे। हालांकि अब तक सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति जारी नहीं की है, जिससे कुछ संशय बना हुआ है।

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होगा

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रिजल्ट समय पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी

राजधानी भोपाल के लगभग 60 से अधिक क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एमपी नगर जोन-2, अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, सेंट जोसेफ स्कूल, मधुबन हाइट्स, मिसरोद फेस-1, महाबली नगर, आकृति गार्डन, न्यू कबाड़खाना, सुनीता टॉवर, त्रिभुवन कॉलोनी, सलैया सहित अनेक कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।

बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते बिजली कटौती की जानकारी दी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे समयानुसार अपनी आवश्यक तैयारियाँ कर लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

CM का आज चार शहरों का दौरा, तबादलों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, भोपाल के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को प्रदेश के चार प्रमुख जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सागर, खंडवा, जबलपुर और इंदौर में विभिन्न विकास कार्यक्रमों और शासकीय आयोजनों में भाग लेंगे। इसी के साथ राज्य में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है। वहीं, बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को जल्द ही उनके परिणाम की प्रतीक्षा खत्म होने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुख्यमंत्री के आज के प्रमुख कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार सुबह 10:20 बजे सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:40 बजे खंडवा जिले के हरसूद पहुंचेंगे, जहां वे तेंदूपत्ता समितियों, वन समितियों और जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके साथ ही जलगंगा संवर्धन, छड़ी वितरण, हितग्राही योजनाओं के लाभ वितरण, तथा कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। खंडवा के चारखेड़ा गांव में कॉटेज का लोकार्पण और पार्क का निरीक्षण भी करेंगे।

शाम को 5 बजे खंडवा से जबलपुर पहुंचकर नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का उद्घाटन करेंगे। वहीं 7 बजे कलचुरी भवन में अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम वे इंदौर में करेंगे, जहां रात 8 बजे वे एक स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आज से तबादला आवेदन शुरू

प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो गई है, जो 30 मई तक जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सभी आदेश केवल संबंधित विभाग के ई-ऑफिस पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही मान्य माने जाएंगे। हालांकि अब तक सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति जारी नहीं की है, जिससे कुछ संशय बना हुआ है।

एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द जारी होगा

मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रिजल्ट समय पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी

राजधानी भोपाल के लगभग 60 से अधिक क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एमपी नगर जोन-2, अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, सेंट जोसेफ स्कूल, मधुबन हाइट्स, मिसरोद फेस-1, महाबली नगर, आकृति गार्डन, न्यू कबाड़खाना, सुनीता टॉवर, त्रिभुवन कॉलोनी, सलैया सहित अनेक कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।

बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस और अन्य तकनीकी कार्यों के चलते बिजली कटौती की जानकारी दी है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे समयानुसार अपनी आवश्यक तैयारियाँ कर लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-yadavs-visit-to-districts-today-application-process/article-19169

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.