इंडियन ऑयल का शुद्ध मुनाफा 153% बढ़कर ₹7,265 करोड़ पहुंचा, ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Business

देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में 7,265 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 153% अधिक है। वहीं, सालाना आधार पर यह वृद्धि 50% से भी ज्यादा रही।

 हालांकि, कंपनी की कुल आय में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस तिमाही में इंडियन ऑयल ने 2,18,899 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1.19% कम है। वर्ष 2024 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 2,21,533 करोड़ रुपए रही थी।

रेवेन्यू में 1% की गिरावट, फिर भी लाभ में जबरदस्त उछाल

ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने 2,17,725 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया, जो सालाना आधार पर 1% की गिरावट को दर्शाता है। बावजूद इसके, लागत नियंत्रण और बेहतर ऑपरेशनल मैनेजमेंट की बदौलत कंपनी ने जबरदस्त मुनाफा हासिल किया।

शेयरधारकों को 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड

इंडियन ऑयल ने इस तिमाही के नतीजों के साथ अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹3 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह लाभांश कंपनी के अच्छे प्रदर्शन का हिस्सा है, जो वह अपने शेयरहोल्डर्स के साथ साझा कर रही है।

बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा प्रदर्शन

विश्लेषकों को उम्मीद थी कि कंपनी का मुनाफा घटकर लगभग ₹2,150 करोड़ तक रह सकता है, लेकिन कंपनी ने इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹7,265 करोड़ का लाभ दर्ज किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

शेयर पर मिला मिला-जुला रिटर्न

30 अप्रैल को इंडियन ऑयल का शेयर 1.08% बढ़कर ₹137.25 पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक साल में इस शेयर में करीब 18% की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 4.58% की तेजी रही। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 1.95 लाख करोड़ रुपए है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इंडियन ऑयल का शुद्ध मुनाफा 153% बढ़कर ₹7,265 करोड़ पहुंचा, ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

Business

 हालांकि, कंपनी की कुल आय में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस तिमाही में इंडियन ऑयल ने 2,18,899 करोड़ रुपए की आय प्राप्त की, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 1.19% कम है। वर्ष 2024 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 2,21,533 करोड़ रुपए रही थी।

रेवेन्यू में 1% की गिरावट, फिर भी लाभ में जबरदस्त उछाल

ऑपरेशनल रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने 2,17,725 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया, जो सालाना आधार पर 1% की गिरावट को दर्शाता है। बावजूद इसके, लागत नियंत्रण और बेहतर ऑपरेशनल मैनेजमेंट की बदौलत कंपनी ने जबरदस्त मुनाफा हासिल किया।

शेयरधारकों को 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड

इंडियन ऑयल ने इस तिमाही के नतीजों के साथ अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹3 का अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह लाभांश कंपनी के अच्छे प्रदर्शन का हिस्सा है, जो वह अपने शेयरहोल्डर्स के साथ साझा कर रही है।

बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा प्रदर्शन

विश्लेषकों को उम्मीद थी कि कंपनी का मुनाफा घटकर लगभग ₹2,150 करोड़ तक रह सकता है, लेकिन कंपनी ने इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹7,265 करोड़ का लाभ दर्ज किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

शेयर पर मिला मिला-जुला रिटर्न

30 अप्रैल को इंडियन ऑयल का शेयर 1.08% बढ़कर ₹137.25 पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक साल में इस शेयर में करीब 18% की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 4.58% की तेजी रही। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 1.95 लाख करोड़ रुपए है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/indian-oils-net-profit-increased-by-153-to-%E2%82%B9-7265/article-19128

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.