- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ समाचार: ‘सुशासन तिहार’ समेत शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 2 पंचायत सचिव निलंबित
छत्तीसगढ़ समाचार: ‘सुशासन तिहार’ समेत शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 2 पंचायत सचिव निलंबित
Abhanpur
जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम पंचायत तर्री के सचिव अखिल कुमार साहू और ग्राम पंचायत ठेलकाबांधा के सचिव रामसुंदर यादव को 30 अप्रैल को निलंबित कर दिया।
निलंबन का कारण दोनों सचिवों द्वारा कार्यालयीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहना, कार्यों में लापरवाही बरतना, उच्च कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करना और शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘सुशासन तिहार’ में रुचि न लेना बताया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, इन दोनों सचिवों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के तहत कार्रवाई की गई। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर निर्धारित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलने की पात्रता होगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए