छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना का आगाज, 25 करोड़ का प्रावधान, किराए में मिलेगी छूट

Raipur

राज्य के ग्रामीण इलाकों, खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना शुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह योजना ग्रामीण नागरिकों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई, जिससे अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सशक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह योजना न केवल गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि ग्रामीण जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगी। यह ग्रामीण जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

योजना के मुख्य बिंदु

  • वर्गीकरण और वाहन संचालन: इस योजना के तहत हल्के और मध्यम परिवहन वाहन (18 से 42 सीटों के बीच) को अनुमति प्रदान की जाएगी। इन वाहनों के संचालन के लिए राज्य और जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी।

  • लाभार्थियों का चयन: योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाएं और नक्सल प्रभावित लोग प्राथमिकता के आधार पर शामिल होंगे। लाभार्थियों का चयन एक पारदर्शी निविदा प्रक्रिया से होगा।

  • किराया में छूट: इस योजना में विशेष ध्यान रखा जाएगा। दृष्टिहीन, बौद्धिक दिव्यांग, 80 वर्ष और उससे ऊपर के बुजुर्गों को किराए में पूरी छूट मिलेगी। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को आधा किराया देना होगा।

100 चिन्हित मार्गों पर बस सेवा

पहले वर्ष में राज्य के लगभग 100 चिन्हित ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे किसान, मजदूर, विद्यार्थी, छोटे व्यापारी और ग्रामीण नागरिकों को जनपद, तहसील और जिला मुख्यालयों तक सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन

वर्ष दर वर्ष, वाहन स्वामियों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। पहले वर्ष में, प्रति किलोमीटर 26 रुपये, दूसरे वर्ष में 24 रुपये और तीसरे वर्ष में 22 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना का आगाज, 25 करोड़ का प्रावधान, किराए में मिलेगी छूट

Raipur

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई, जिससे अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था को सशक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "यह योजना न केवल गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगी, बल्कि ग्रामीण जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगी। यह ग्रामीण जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

योजना के मुख्य बिंदु

  • वर्गीकरण और वाहन संचालन: इस योजना के तहत हल्के और मध्यम परिवहन वाहन (18 से 42 सीटों के बीच) को अनुमति प्रदान की जाएगी। इन वाहनों के संचालन के लिए राज्य और जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी।

  • लाभार्थियों का चयन: योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को मिलेगा, जिसमें अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाएं और नक्सल प्रभावित लोग प्राथमिकता के आधार पर शामिल होंगे। लाभार्थियों का चयन एक पारदर्शी निविदा प्रक्रिया से होगा।

  • किराया में छूट: इस योजना में विशेष ध्यान रखा जाएगा। दृष्टिहीन, बौद्धिक दिव्यांग, 80 वर्ष और उससे ऊपर के बुजुर्गों को किराए में पूरी छूट मिलेगी। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को आधा किराया देना होगा।

100 चिन्हित मार्गों पर बस सेवा

पहले वर्ष में राज्य के लगभग 100 चिन्हित ग्रामीण मार्गों पर बस सेवा शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार ने 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे किसान, मजदूर, विद्यार्थी, छोटे व्यापारी और ग्रामीण नागरिकों को जनपद, तहसील और जिला मुख्यालयों तक सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।

वित्तीय सहायता और प्रोत्साहन

वर्ष दर वर्ष, वाहन स्वामियों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। पहले वर्ष में, प्रति किलोमीटर 26 रुपये, दूसरे वर्ष में 24 रुपये और तीसरे वर्ष में 22 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/at-the-same-time-govind-khetpal-of-science-stream-in/article-19152

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.