लव मैरिज के बाद पत्नी गायब, हाईकोर्ट सख्त: पुलिस की ढिलाई पर SP को आदेश – 28 अगस्त तक पेश करें युवती

Bilaspur, CG

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लव मैरिज करने के बाद एक युवती अचानक लापता हो गई। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी को उसके परिजन जबरन अपने साथ ले गए और तब से उसका कोई पता नहीं है।

 थाने के चक्कर काटने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने मुंगेली एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं।

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

बिलासपुर निवासी सूरज बंजारे और मुंगेली की युवती के बीच दोस्ती से प्यार और फिर शादी तक का सफर तय हुआ। दोनों ने 15 मई 2025 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दंपती साथ रहने लगा।

परिजन जबरन ले गए पत्नी

सूरज का आरोप है कि 28 मई को युवती के परिजन घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद पत्नी कभी वापस नहीं लौटी। कई बार तलाशने और परिजनों से पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

सूरज ने बताया कि पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसके चलते उसने हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

कोर्ट ने माना गंभीर मामला

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि युवती की सुरक्षा और जिंदगी पर खतरे की आशंका है। अदालत ने मुंगेली एसपी को आदेश दिया कि हर संभव प्रयास कर युवती को खोजा जाए और 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही युवती के पिता को भी अदालत में उपस्थित होने को कहा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लव मैरिज के बाद पत्नी गायब, हाईकोर्ट सख्त: पुलिस की ढिलाई पर SP को आदेश – 28 अगस्त तक पेश करें युवती

Bilaspur, CG

 थाने के चक्कर काटने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने मुंगेली एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं।

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

बिलासपुर निवासी सूरज बंजारे और मुंगेली की युवती के बीच दोस्ती से प्यार और फिर शादी तक का सफर तय हुआ। दोनों ने 15 मई 2025 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दंपती साथ रहने लगा।

परिजन जबरन ले गए पत्नी

सूरज का आरोप है कि 28 मई को युवती के परिजन घर आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद पत्नी कभी वापस नहीं लौटी। कई बार तलाशने और परिजनों से पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

सूरज ने बताया कि पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने गया, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसके चलते उसने हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

कोर्ट ने माना गंभीर मामला

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि युवती की सुरक्षा और जिंदगी पर खतरे की आशंका है। अदालत ने मुंगेली एसपी को आदेश दिया कि हर संभव प्रयास कर युवती को खोजा जाए और 28 अगस्त तक कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही युवती के पिता को भी अदालत में उपस्थित होने को कहा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/after-the-love-marriage-wife-missing-the-high-court-on/article-30744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.