मंत्री विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर उठाए सवाल

Indore, MP

मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

 उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह चुनाव आयोग की सतत कार्रवाई है। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

SIR पर कांग्रेस को घेरा

मंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा –
“SIR के तहत मृतकों, डुप्लीकेट वोटर और राज्य छोड़ चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं। यह कोई नया काम नहीं है। लेकिन कांग्रेस इस पर अनावश्यक नैरेटिव खड़ा कर रही है।”

राहुल गांधी से सीधा सवाल

विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा –
“राहुल जी, जब आपकी मां इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा? क्या यह वोट चोरी नहीं थी? आप आज भाजपा पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन असली गद्दारी तो कांग्रेस ने देश के साथ की है।”

सुप्रीम कोर्ट का हवाला

उन्होंने आगे कहा –
“उच्चतम न्यायालय ने साफ कहा है कि वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है, इसे रोका नहीं जा सकता। जब सुप्रीम कोर्ट ही प्रमाणपत्र दे चुका है तो कांग्रेस किसके प्रमाणपत्र की प्रतीक्षा कर रही है?”

14 अगस्त का बड़ा बयान भी याद दिलाया

गौरतलब है कि विजयवर्गीय ने 14 अगस्त को भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “एक दिन ऐसा आएगा, जब इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को कटी-फटी आजादी मिली थी, अखंड भारत का सपना अब मोदी सरकार पूरा करेगी।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मंत्री विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर उठाए सवाल

Indore, MP

 उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह चुनाव आयोग की सतत कार्रवाई है। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

SIR पर कांग्रेस को घेरा

मंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर कहा –
“SIR के तहत मृतकों, डुप्लीकेट वोटर और राज्य छोड़ चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं। यह कोई नया काम नहीं है। लेकिन कांग्रेस इस पर अनावश्यक नैरेटिव खड़ा कर रही है।”

राहुल गांधी से सीधा सवाल

विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा –
“राहुल जी, जब आपकी मां इस देश की नागरिक नहीं थीं, तब उनका नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा? क्या यह वोट चोरी नहीं थी? आप आज भाजपा पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन असली गद्दारी तो कांग्रेस ने देश के साथ की है।”

सुप्रीम कोर्ट का हवाला

उन्होंने आगे कहा –
“उच्चतम न्यायालय ने साफ कहा है कि वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है, इसे रोका नहीं जा सकता। जब सुप्रीम कोर्ट ही प्रमाणपत्र दे चुका है तो कांग्रेस किसके प्रमाणपत्र की प्रतीक्षा कर रही है?”

14 अगस्त का बड़ा बयान भी याद दिलाया

गौरतलब है कि विजयवर्गीय ने 14 अगस्त को भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “एक दिन ऐसा आएगा, जब इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराया जाएगा। भारत को 15 अगस्त 1947 को कटी-फटी आजादी मिली थी, अखंड भारत का सपना अब मोदी सरकार पूरा करेगी।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-vijayvargiyas-attack-on-congress-raised-questions-on-rahul-gandhi/article-30740

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.