- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रतलाम में कचरे के ढेर में मिला गाय का मृत बछड़ा, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम
रतलाम में कचरे के ढेर में मिला गाय का मृत बछड़ा, हिंदू संगठनों ने किया चक्काजाम
Seoni, MP
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शनिवार दोपहर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। अमृत सागर तालाब किनारे बने गार्डन के सामने कचरे के ढेर में बोरे में बंद गाय का बछड़ा मृत अवस्था में मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
नगर निगम अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे तो बजरंग दल, गो रक्षा प्रमुख और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बछड़े का शव बाजना बस स्टैंड चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। इससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया।
प्रशासन हरकत में
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। फिलहाल आशंका जताई जा रही है कि बछड़े की प्राकृतिक मौत के बाद उसे किसी ने बोरे में भरकर कचरे के ढेर में फेंक दिया।
निगम अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम समय पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और बढ़ा। बाद में प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय की ओर कूच कर गए।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए