झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने विजय शाह को दी चेतावनी, कहा- “जुबान खींचने मध्य प्रदेश आऊंगा”

Jagran Desk

On

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के कारण मामला गरमाया हुआ है। इस विवाद के बाद झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर तीखे तेवर दिखाते हुए विजय शाह को कड़ी फटकार लगाई है। अंसारी ने कहा कि विजय शाह का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है और उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि वे मध्य प्रदेश जाकर उनकी जुबान खींचेंगे।

इरफान अंसारी ने आगे लिखा, "बिगड़े घोड़े को नकेल डालना मुझे आता है। अगर जुबान नहीं संभाली तो जुबान खींच लूंगा।" उन्होंने कहा कि देश की ताकत इसकी एकता में है, और ऐसी नफरत फैलाने वाली मानसिकता को राजनीति से बाहर निकालना होगा।

वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर इंदौर के महू क्षेत्र में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित बयान देने के चलते मानपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शाह ने कहा था कि पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी बहन यानी कर्नल सोफिया को भेजकर उनकी ‘ऐसी तैसी’ करवा दी। उनके इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई है, साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट मामले की निगरानी कर रहा है।

एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन शीर्ष न्यायालय ने उन्हें निराश किया है।

इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तरह ही अपनी ही पार्टी के ऐसे नेताओं पर भी सख्त कदम उठाएं जो देश के सम्मान का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विजय शाह को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया तो यह साफ संदेश होगा कि भाजपा देश की बेटियों के अपमान में शामिल है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 May 2025 By Nitin Trivedi

झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने विजय शाह को दी चेतावनी, कहा- “जुबान खींचने मध्य प्रदेश आऊंगा”

Jagran Desk

इरफान अंसारी ने आगे लिखा, "बिगड़े घोड़े को नकेल डालना मुझे आता है। अगर जुबान नहीं संभाली तो जुबान खींच लूंगा।" उन्होंने कहा कि देश की ताकत इसकी एकता में है, और ऐसी नफरत फैलाने वाली मानसिकता को राजनीति से बाहर निकालना होगा।

वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर इंदौर के महू क्षेत्र में कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित बयान देने के चलते मानपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शाह ने कहा था कि पाकिस्तानियों ने हमारे लोगों के कपड़े उतारे, लेकिन हमने उनकी बहन यानी कर्नल सोफिया को भेजकर उनकी ‘ऐसी तैसी’ करवा दी। उनके इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई है, साथ ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट मामले की निगरानी कर रहा है।

एफआईआर भारतीय दंड संहिता की धारा 152, 196(1)(b) और 197(1)(c) के तहत दर्ज की गई है। विवाद बढ़ने के बाद विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन शीर्ष न्यायालय ने उन्हें निराश किया है।

इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है कि देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तरह ही अपनी ही पार्टी के ऐसे नेताओं पर भी सख्त कदम उठाएं जो देश के सम्मान का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि विजय शाह को तत्काल बर्खास्त नहीं किया गया तो यह साफ संदेश होगा कि भाजपा देश की बेटियों के अपमान में शामिल है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/jharkhand-minister-irfan-ansari-said-warning-to-vijay-shah-i/article-20982

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.