मुरैना में जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई: 4.29 लाख नकद, 14 बाइक और 4 कार जब्त; 8 गिरफ्तार, 15 फरार

Morena, MP

जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम उरेहड़ी में रविवार देर शाम पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

 मौके से पुलिस ने कुल 4 लाख 29 हजार रुपए नकद, 14 बाइक, 4 कार, 8 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियाँ जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी डिंपल मौर्य को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम उरेहड़ी में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इस पर उन्होंने मुख्यालय से अतिरिक्त बल मंगवाकर गांव में घेराबंदी की योजना बनाई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां लगभग 20-25 लोग गोला बनाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे।

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। फिर भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 8 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। शेष 15 जुआरी वहां से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

  • धीरज शर्मा, निवासी मामा का बाजार, ग्वालियर

  • बालकृष्ण दंडोतिया, निवासी सुंदरपुर

  • रामरूप दंडोतिया, निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड

  • जोगेस यादव, निवासी खनेजा

  • विनोद प्रसाद, निवासी मुरैना गांव

  • अवधेश राजपूत, निवासी बानमोर

  • दिलीप यादव, निवासी उरेहड़ी

  • सुदामा शर्मा, निवासी उम्मेदगढ़ वांसी

बागचीनी पुलिस ने इस पूरे जुआ कांड को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। वहीं, जब्त की गई नकदी और वाहनों को जांच के लिए सुरक्षित थाने में रखा गया है।

यह कार्रवाई न केवल जिले में सक्रिय जुए के नेटवर्क पर करारा प्रहार है, बल्कि पुलिस की मुस्तैदी का प्रमाण भी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई: 4.29 लाख नकद, 14 बाइक और 4 कार जब्त; 8 गिरफ्तार, 15 फरार

Morena, MP

 मौके से पुलिस ने कुल 4 लाख 29 हजार रुपए नकद, 14 बाइक, 4 कार, 8 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियाँ जब्त की हैं। कार्रवाई के दौरान लगभग 15 जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी डिंपल मौर्य को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ग्राम उरेहड़ी में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित हो रहा है। इस पर उन्होंने मुख्यालय से अतिरिक्त बल मंगवाकर गांव में घेराबंदी की योजना बनाई। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां लगभग 20-25 लोग गोला बनाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे।

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। फिर भी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 8 लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। शेष 15 जुआरी वहां से भाग निकले, जिनकी तलाश की जा रही है।

पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

  • धीरज शर्मा, निवासी मामा का बाजार, ग्वालियर

  • बालकृष्ण दंडोतिया, निवासी सुंदरपुर

  • रामरूप दंडोतिया, निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड

  • जोगेस यादव, निवासी खनेजा

  • विनोद प्रसाद, निवासी मुरैना गांव

  • अवधेश राजपूत, निवासी बानमोर

  • दिलीप यादव, निवासी उरेहड़ी

  • सुदामा शर्मा, निवासी उम्मेदगढ़ वांसी

बागचीनी पुलिस ने इस पूरे जुआ कांड को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। वहीं, जब्त की गई नकदी और वाहनों को जांच के लिए सुरक्षित थाने में रखा गया है।

यह कार्रवाई न केवल जिले में सक्रिय जुए के नेटवर्क पर करारा प्रहार है, बल्कि पुलिस की मुस्तैदी का प्रमाण भी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-action-at-gambling-base-in-morena-429-lakh-cash/article-29708

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.