कटनी में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: ऑनलाइन सेंटर से 1.56 लाख के जाली नोट जब्त, STF ने आधी रात मारा छापा

Katni, MP

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में जाली नोटों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जबलपुर एसटीएफ की टीम ने बुधवार देर रात बखड़ेरा गांव में एक ऑनलाइन सेंटर पर छापा मारकर 1 लाख 56 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

छापेमारी के दौरान STF ने आरोपी कृष्णा लोधी (29 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सूचना के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट छापने का धंधा चला रहा था। कार्रवाई से पहले एसटीएफ ने सात दिन तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। बुधवार रात 11:40 बजे की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, स्कैनर, कंप्यूटर सिस्टम, विशेष प्रकार की स्याही और नकली नोट छापने में उपयोग होने वाला अन्य सामान जब्त किया गया।

एसटीएफ के अनुसार, कृष्णा लोधी ऑनलाइन सेंटर के साथ-साथ गारमेंट्स की दुकान भी संचालित करता था और इसी दुकान में वह गुपचुप तरीके से नकली नोट छापने का काम कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क का संबंध जबलपुर और अन्य शहरी इलाकों से भी हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने नकली नोटों की सप्लाई आसपास के जिलों और कुछ अन्य राज्यों में भी की होगी।

एसटीएफ के एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। गुरुवार को इस पूरे मामले से जुड़ी और जानकारियां साझा की जाएंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में नकली नोटों का बड़ा खुलासा: ऑनलाइन सेंटर से 1.56 लाख के जाली नोट जब्त, STF ने आधी रात मारा छापा

Katni, MP

छापेमारी के दौरान STF ने आरोपी कृष्णा लोधी (29 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सूचना के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से 500, 200 और 100 रुपये के नकली नोट छापने का धंधा चला रहा था। कार्रवाई से पहले एसटीएफ ने सात दिन तक आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। बुधवार रात 11:40 बजे की गई कार्रवाई में आरोपी के पास से भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, स्कैनर, कंप्यूटर सिस्टम, विशेष प्रकार की स्याही और नकली नोट छापने में उपयोग होने वाला अन्य सामान जब्त किया गया।

एसटीएफ के अनुसार, कृष्णा लोधी ऑनलाइन सेंटर के साथ-साथ गारमेंट्स की दुकान भी संचालित करता था और इसी दुकान में वह गुपचुप तरीके से नकली नोट छापने का काम कर रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस नेटवर्क का संबंध जबलपुर और अन्य शहरी इलाकों से भी हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने नकली नोटों की सप्लाई आसपास के जिलों और कुछ अन्य राज्यों में भी की होगी।

एसटीएफ के एसपी राजेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। गुरुवार को इस पूरे मामले से जुड़ी और जानकारियां साझा की जाएंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-disclosure-of-fake-notes-in-katni-156-lakh-counterfeit/article-28669

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.