पूर्व सरपंच के बेटे का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Janjgir-Champa, CG

जिले के ग्राम सिवनी में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पानी में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह चौहान (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव के पूर्व सरपंच महारथी चौहान का बेटा था।

 युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस और जांजगीर सीएसपी कविता ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। शव मिलने की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों ने दी थी। बताया गया कि अर्जुन गुरुवार शाम घर से निकला था और रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पानी में पड़ा मिला।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पूर्व सरपंच के बेटे का शव सड़क किनारे मिला, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Janjgir-Champa, CG

 युवक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस और जांजगीर सीएसपी कविता ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। शव मिलने की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों ने दी थी। बताया गया कि अर्जुन गुरुवार शाम घर से निकला था और रातभर वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव पानी में पड़ा मिला।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-body-of-former-sarpanchs-son-found-a-roadside-police/article-28789

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.