शादी के नाम पर ठगी करने वाला ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ बेनकाब, राजस्थान से 3 और आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर (म.प्र.)

On

CCTV फुटेज से खुला फर्जी अपहरण का खेल, अब तक दुल्हन समेत 7 आरोपी पुलिस हिरासत में

शादी के बहाने भोले-भाले युवकों से लाखों रुपए ऐंठने वाले ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का ग्वालियर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार रात राजस्थान के धौलपुर से गैंग के तीन फरार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले शुक्रवार को फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। इस तरह मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह मामला गुरुवार को उस समय सामने आया, जब ग्वालियर के दाल बाजार इलाके में एक महिला के कथित अपहरण का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फुटेज में बाइक सवार बदमाशों को एक महिला को कार से जबरन उतारकर ले जाते हुए देखा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।

जांच में सामने आया फर्जी अपहरण

पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि यह कोई वास्तविक अपहरण नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश थी। महिला खुद इस पूरे नाटक का हिस्सा थी। पुलिस के मुताबिक गैंग ने करीब दो लाख रुपए लेकर एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की शादी कराई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद के अपहरण का ड्रामा रचा, ताकि वह शादी में मिले गहने और नकदी लेकर फरार हो सके।

CCTV और तकनीकी सबूत बने आधार

CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन भी कराया गया। आरोपियों के पास से 90 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पूछताछ में गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा हुआ।

राजस्थान से पकड़े गए फरार साथी

शनिवार रात पुलिस ने धौलपुर (राजस्थान) से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये वही लोग थे, जिन्होंने दाल बाजार में फर्जी अपहरण के दौरान महिला को भगाने में भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार, गैंग अलग-अलग जिलों में ऐसे युवकों को निशाना बनाता था, जो शादी के लिए बिचौलियों पर निर्भर रहते हैं।

अब तक गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें पूनम उर्फ डॉली (लुटेरी दुल्हन), सत्यपाल सिंह उर्फ हीरा जादौन, बंटी धाकड़, राकेश शर्मा, बेटू उर्फ संस्कार कुशवाह, अयान खान और मन्नू कुशवाह शामिल हैं।

एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह संगठित गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगता था। सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि गैंग ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/lutteri-dulhan-gang-cheating-in-the-name-of-marriage-exposed/article-44231

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.