महाकाल भस्म आरती: चंदन का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और रजत मुकुट से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी की पावन तिथि पर बुधवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की भस्म आरती अद्भुत श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई।

 सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया और पंचामृत से स्नान कराकर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और दिव्य श्रृंगार अर्पित किया गया।

शिवलिंग पर भस्म चढ़ाकर बाबा को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। फूलों की सुगंधित मालाओं और ड्रायफ्रूट से भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। पूजा के दौरान भगवान को फल, मिष्ठान और दूध से बने नैवेद्य का भोग अर्पित किया गया।

श्रद्धा और ऊर्जा से गूंजा मंदिर परिसर

आरती के दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा से आशीर्वाद मांगा।

श्रद्धालुओं का मानना है कि महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का प्रवेश होता है।

श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की भी सुविधा

महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन लाइव दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी घर बैठे बाबा के भव्य रूप के दर्शन कर सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल भस्म आरती: चंदन का त्रिपुंड, त्रिनेत्र और रजत मुकुट से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार

Ujjain, MP

 सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया और पंचामृत से स्नान कराकर त्रिपुंड, त्रिनेत्र और दिव्य श्रृंगार अर्पित किया गया।

शिवलिंग पर भस्म चढ़ाकर बाबा को रजत शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। फूलों की सुगंधित मालाओं और ड्रायफ्रूट से भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। पूजा के दौरान भगवान को फल, मिष्ठान और दूध से बने नैवेद्य का भोग अर्पित किया गया।

श्रद्धा और ऊर्जा से गूंजा मंदिर परिसर

आरती के दौरान मंदिर प्रांगण ‘जय महाकाल’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रातःकालीन भस्म आरती में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा से आशीर्वाद मांगा।

श्रद्धालुओं का मानना है कि महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर समस्त पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का प्रवेश होता है।

श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन की भी सुविधा

महाकाल मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन लाइव दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी घर बैठे बाबा के भव्य रूप के दर्शन कर सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakal-bhasma-aarti-chandans-tripund-tripund-trinetra-and-silver-mukut/article-26986

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.