महाकाल भस्म आरती: त्रिनेत्र और चंद्र से सजा दिव्य मस्तक, पुष्प और भस्म से हुआ अलौकिक श्रृंगार

Ujjain, MP

आषाढ़ माह की षष्ठी तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार प्रातः भस्म आरती का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, शिवभक्तों का सैलाब बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।

भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का पंचामृत स्नान कराया गया — जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विशेष अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद बाबा का दिव्य श्रृंगार प्रारंभ हुआ। मस्तक पर त्रिनेत्र और चंद्र का चिन्ह अंकित कर उन्हें शेषनाग की रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की विशेष माला पहनाई गई।

शिवलिंग पर भस्म अर्पण के बाद बाबा को सूखे मेवों से अलंकृत कर भव्य श्रृंगार किया गया। फल और मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धा से पूजा संपन्न की गई।

श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फुसफुसाकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती के दर्शन करने आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति का अनुपम अनुभव प्राप्त किया।

mahakal

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

महाकाल भस्म आरती: त्रिनेत्र और चंद्र से सजा दिव्य मस्तक, पुष्प और भस्म से हुआ अलौकिक श्रृंगार

Ujjain, MP

आषाढ़ माह की षष्ठी तिथि पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार प्रातः भस्म आरती का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, शिवभक्तों का सैलाब बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।

भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का पंचामृत स्नान कराया गया — जल, दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से विशेष अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद बाबा का दिव्य श्रृंगार प्रारंभ हुआ। मस्तक पर त्रिनेत्र और चंद्र का चिन्ह अंकित कर उन्हें शेषनाग की रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित फूलों की विशेष माला पहनाई गई।

शिवलिंग पर भस्म अर्पण के बाद बाबा को सूखे मेवों से अलंकृत कर भव्य श्रृंगार किया गया। फल और मिठाइयों का भोग लगाकर श्रद्धा से पूजा संपन्न की गई।

श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फुसफुसाकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। आरती के दर्शन करने आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति का अनुपम अनुभव प्राप्त किया।

mahakal

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mahakal-bhasma-aarti-trinetra-and-chandra-decorated-with-supernatural-adornment/article-24551

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.