रायसेन में कांग्रेस का प्रदर्शन: जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग, एसपी कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीति से प्रेरित और झूठा बताया और उसे निरस्त करने की मांग की।

 इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया। कांग्रेस नेताओं ने एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और एफआईआर की वापसी की मांग की।

क्या है मामला?

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अशोकनगर के मुंगावली थाना क्षेत्र में 27 जून को जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल छीनी गई।

वायरल वीडियो और शपथ पत्र पर सवाल

कांग्रेस ने दावा किया कि यह मामला उस वीडियो से जुड़ा है जिसमें पटवारी के ओरछा दौरे के दौरान दोनों युवकों ने कैमरे पर कहा था कि उन्हें मल खिलाया गया था, जिसके एवज में मोटरसाइकिल देने की बात हुई। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कथित तौर पर दोनों युवकों से जिला कलेक्टर के सामने शपथ पत्र लिया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

कांग्रेस का आरोप है कि यह शपथ पत्र प्रशासनिक दबाव में लिया गया ताकि जिले की छवि खराब न हो और सरकार की आलोचना न हो सके।

एफआईआर को बताया राजनीति से प्रेरित

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और सच्चाई से परे है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ये नेता

इस प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जीसी गौतम, पार्टी प्रवक्ता जावेद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रायसेन में कांग्रेस का प्रदर्शन: जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग, एसपी कार्यालय में सौंपा गया ज्ञापन

Raisen, MP

 इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल ने किया। कांग्रेस नेताओं ने एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और एफआईआर की वापसी की मांग की।

क्या है मामला?

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, अशोकनगर के मुंगावली थाना क्षेत्र में 27 जून को जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल छीनी गई।

वायरल वीडियो और शपथ पत्र पर सवाल

कांग्रेस ने दावा किया कि यह मामला उस वीडियो से जुड़ा है जिसमें पटवारी के ओरछा दौरे के दौरान दोनों युवकों ने कैमरे पर कहा था कि उन्हें मल खिलाया गया था, जिसके एवज में मोटरसाइकिल देने की बात हुई। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कथित तौर पर दोनों युवकों से जिला कलेक्टर के सामने शपथ पत्र लिया कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

कांग्रेस का आरोप है कि यह शपथ पत्र प्रशासनिक दबाव में लिया गया ताकि जिले की छवि खराब न हो और सरकार की आलोचना न हो सके।

एफआईआर को बताया राजनीति से प्रेरित

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और सच्चाई से परे है। उन्होंने इसे जल्द से जल्द निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे ये नेता

इस प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जीसी गौतम, पार्टी प्रवक्ता जावेद अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/memorandum-submitted-to-sp-office/article-26280

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.