भोपाल में टैक्सी यूनियन की हड़ताल का मिला-जुला असर, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

Bhopal, MP

भोपाल में सोमवार को टैक्सी यूनियन द्वारा बुलाई गई हड़ताल का असर राजधानी की सड़कों पर आंशिक रूप से नजर आया। यूनियन का दावा था कि शहर की 2500 टैक्सियां सड़कों से नदारद रहेंगी, लेकिन हकीकत में 400 से 500 टैक्सियों ने ही हड़ताल में भाग लिया।

कई टैक्सियां अब भी ऐप आधारित सेवाओं के तहत यात्रियों को सेवा दे रही हैं।

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी

टैक्सियों की संख्या कम होते ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मौके का फायदा उठाया और किराये में मनमानी वसूली शुरू कर दी। भोपाल स्टेशन से जुमराती बाजार तक आम दिनों में 40 रुपए में तय होने वाला सफर सोमवार को 80 रुपए में किया गया। यात्रियों को स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

अंबेडकर मैदान में जुटे यूनियन पदाधिकारी

इधर, टैक्सी यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी और चालक अंबेडकर जयंती मैदान में एकत्र हुए, जहां दोपहर तक करीब 250 से अधिक टैक्सियां खड़ी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया। यूनियन के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, जिसकी अनुमति पहले से पुलिस से ली गई है।

प्रशासन गायब, यात्रियों पर असर

जहां एक ओर चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी ओर किराया नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक निगरानी पूरी तरह नदारद रही। इससे यात्रियों को न केवल असुविधा हुई बल्कि उन्हें जेब भी ढीली करनी पड़ी।

टैक्सी यूनियन की मुख्य मांगे:

  1. रेलवे स्टेशनों पर टैक्सी चालकों से अवैध वसूली बंद की जाए, जहां हर फेरे पर 10 रुपए लिया जाता है, पर किसी नियम या रसीद का पालन नहीं होता।

  2. एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर उचित पार्किंग की सुविधा दी जाए, जैसा ऐप बेस्ड सेवाओं को दी जा रही है।

  3. प्राइवेट टैक्सी वाहनों की मनमानी पर रोक, जो ओला-उबर की बुकिंग रद्द करवाकर सवारियों को उठा लेते हैं।

  4. ओला, उबर, रैपिडो जैसी सेवाओं में चल रहे निजी और टू-व्हीलर वाहनों पर रोक, जिनके पास कमर्शियल परमिट और बीमा नहीं होता।

  5. सरकारी तय दरें निजी टैक्सी कंपनियों पर भी लागू हों, ताकि प्रतिस्पर्धा के कारण परंपरागत चालकों का नुकसान न हो।

  6. परिवहन विभाग की फिटनेस मशीनों में तकनीकी सुधार, जिनकी खामियों की वजह से चालकों को आर्थिक नुकसान होता है।

  7. पैनिक बटन के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली रोकी जाए, जिसकी कीमत 4 हजार होते हुए भी 13 हजार तक वसूली की जा रही है।

  8. टैक्सी यूनियन के स्थायी कार्यालय की व्यवस्था, जिससे संगठन का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सके।

जनता परेशान, समाधान दूर

जहां एक ओर टैक्सी यूनियन अपने अधिकारों और सम्मान की बात कर रही है, वहीं आमजन को हड़ताल के चलते मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। किराए की मनमानी, वाहनों की कमी और प्रशासन की निष्क्रियता ने भोपालवासियों को असहाय कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में टैक्सी यूनियन की हड़ताल का मिला-जुला असर, यात्रियों की जेब पर बढ़ा बोझ

Bhopal, MP

कई टैक्सियां अब भी ऐप आधारित सेवाओं के तहत यात्रियों को सेवा दे रही हैं।

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी

टैक्सियों की संख्या कम होते ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने मौके का फायदा उठाया और किराये में मनमानी वसूली शुरू कर दी। भोपाल स्टेशन से जुमराती बाजार तक आम दिनों में 40 रुपए में तय होने वाला सफर सोमवार को 80 रुपए में किया गया। यात्रियों को स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।

अंबेडकर मैदान में जुटे यूनियन पदाधिकारी

इधर, टैक्सी यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी और चालक अंबेडकर जयंती मैदान में एकत्र हुए, जहां दोपहर तक करीब 250 से अधिक टैक्सियां खड़ी रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को दोहराया। यूनियन के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, जिसकी अनुमति पहले से पुलिस से ली गई है।

प्रशासन गायब, यात्रियों पर असर

जहां एक ओर चालकों का विरोध प्रदर्शन जारी है, वहीं दूसरी ओर किराया नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक निगरानी पूरी तरह नदारद रही। इससे यात्रियों को न केवल असुविधा हुई बल्कि उन्हें जेब भी ढीली करनी पड़ी।

टैक्सी यूनियन की मुख्य मांगे:

  1. रेलवे स्टेशनों पर टैक्सी चालकों से अवैध वसूली बंद की जाए, जहां हर फेरे पर 10 रुपए लिया जाता है, पर किसी नियम या रसीद का पालन नहीं होता।

  2. एयरपोर्ट और सार्वजनिक स्थानों पर उचित पार्किंग की सुविधा दी जाए, जैसा ऐप बेस्ड सेवाओं को दी जा रही है।

  3. प्राइवेट टैक्सी वाहनों की मनमानी पर रोक, जो ओला-उबर की बुकिंग रद्द करवाकर सवारियों को उठा लेते हैं।

  4. ओला, उबर, रैपिडो जैसी सेवाओं में चल रहे निजी और टू-व्हीलर वाहनों पर रोक, जिनके पास कमर्शियल परमिट और बीमा नहीं होता।

  5. सरकारी तय दरें निजी टैक्सी कंपनियों पर भी लागू हों, ताकि प्रतिस्पर्धा के कारण परंपरागत चालकों का नुकसान न हो।

  6. परिवहन विभाग की फिटनेस मशीनों में तकनीकी सुधार, जिनकी खामियों की वजह से चालकों को आर्थिक नुकसान होता है।

  7. पैनिक बटन के नाम पर हो रही अतिरिक्त वसूली रोकी जाए, जिसकी कीमत 4 हजार होते हुए भी 13 हजार तक वसूली की जा रही है।

  8. टैक्सी यूनियन के स्थायी कार्यालय की व्यवस्था, जिससे संगठन का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो सके।

जनता परेशान, समाधान दूर

जहां एक ओर टैक्सी यूनियन अपने अधिकारों और सम्मान की बात कर रही है, वहीं आमजन को हड़ताल के चलते मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। किराए की मनमानी, वाहनों की कमी और प्रशासन की निष्क्रियता ने भोपालवासियों को असहाय कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mixed-effect-of-taxi-union-strike-in-bhopal-increased-the/article-27630

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.