भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना: राष्ट्रपति ने दिल्ली में किया सम्मानित, छह साल बाद फिर टॉप-2 में वापसी

Bhopal, MP

देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में भोपाल को देश का दूसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है।

यह सम्मान राजधानी को बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया गया।

इस गौरवशाली मौके पर भोपाल की महापौर मालती राय और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण स्वयं पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि छह वर्षों बाद मिली है, जब भोपाल दोबारा देश के टॉप-2 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुआ है।

पिछली बार पांचवें स्थान पर था भोपाल

2023 के सर्वे में भोपाल को पांचवां स्थान मिला था, लेकिन इस बार राजधानी ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार, कचरा प्रोसेसिंग की व्यवस्था और नागरिक भागीदारी ने इसे मजबूती दी। इसके साथ ही फरवरी 2024 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) ने भी शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को नई दिशा दी, जिसका सकारात्मक असर सर्वे में भी दिखा।

समिट के दौरान स्वच्छता से जुड़ी कई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई थी, जिनमें 100 करोड़ से अधिक के कार्य शामिल रहे। यही कारण है कि जब सर्वेक्षण टीम भोपाल पहुंची, तो उन्हें एक बदला हुआ और व्यवस्थित शहर नजर आया।

शहर में मनाया जाएगा जश्न

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी है। स्वच्छता मित्रों, नागरिक स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लड्डू बांटे जाएंगे और शहरवासियों की मेहनत का उत्सव मनाया जाएगा।

भोपाल की यह सफलता न केवल नगर निगम की प्रशासनिक नीतियों का परिणाम है, बल्कि शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी, जागरूकता और सहयोग का भी परिचायक है।

.............................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल देश का दूसरा सबसे स्वच्छ शहर बना: राष्ट्रपति ने दिल्ली में किया सम्मानित, छह साल बाद फिर टॉप-2 में वापसी

Bhopal, MP

यह सम्मान राजधानी को बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों प्रदान किया गया।

इस गौरवशाली मौके पर भोपाल की महापौर मालती राय और नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण स्वयं पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि छह वर्षों बाद मिली है, जब भोपाल दोबारा देश के टॉप-2 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल हुआ है।

पिछली बार पांचवें स्थान पर था भोपाल

2023 के सर्वे में भोपाल को पांचवां स्थान मिला था, लेकिन इस बार राजधानी ने तीन पायदान की छलांग लगाई है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार, कचरा प्रोसेसिंग की व्यवस्था और नागरिक भागीदारी ने इसे मजबूती दी। इसके साथ ही फरवरी 2024 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) ने भी शहर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण को नई दिशा दी, जिसका सकारात्मक असर सर्वे में भी दिखा।

समिट के दौरान स्वच्छता से जुड़ी कई परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई थी, जिनमें 100 करोड़ से अधिक के कार्य शामिल रहे। यही कारण है कि जब सर्वेक्षण टीम भोपाल पहुंची, तो उन्हें एक बदला हुआ और व्यवस्थित शहर नजर आया।

शहर में मनाया जाएगा जश्न

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी है। स्वच्छता मित्रों, नागरिक स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लड्डू बांटे जाएंगे और शहरवासियों की मेहनत का उत्सव मनाया जाएगा।

भोपाल की यह सफलता न केवल नगर निगम की प्रशासनिक नीतियों का परिणाम है, बल्कि शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी, जागरूकता और सहयोग का भी परिचायक है।

.............................................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-becomes-the-second-cleanest-city-in-the-country-president/article-27952

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.