इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर: आठवीं बार मिला नंबर-1 का ताज

Indore, MP

स्वच्छता की राह पर इंदौर ने फिर इतिहास रच दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में इंदौर को लगातार आठवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया।

 इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में आयोजित समारोह में इंदौर को सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर शहर में जश्न का माहौल है और जनभागीदारी की यह सफलता देशभर के शहरों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।

समारोह में केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। इस बार इंदौर को "सुपर लीग सिटीज़" में भी शामिल किया गया है—जिसमें वे 23 शहर आते हैं जो पहले कभी टॉप-3 में रह चुके हैं।

 अब रोल मॉडल बनेगा इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, "इंदौर अब केवल नंबर-1 नहीं, बल्कि देश के अन्य शहरों के लिए मार्गदर्शक और प्रशिक्षक की भूमिका निभाएगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी इंदौर की स्वच्छता को मिसाल बता चुके हैं।

 पूरे शहर में खुशी का माहौल

नतीजों की घोषणा के बाद इंदौर नगर निगम कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों शहरवासियों ने देखा और अपनी उपलब्धि का उत्सव मनाया।

 2017 से बना हुआ है नंबर-1

इंदौर वर्ष 2017 से ही लगातार नंबर-1 पायदान पर बना हुआ है। जन सहयोग, नवाचार, समर्पण और नगर निगम की योजनाओं के चलते शहर स्वच्छता में सबसे आगे है।

 मप्र के अन्य शहरों को भी सम्मान

इस साल मध्यप्रदेश के कई शहरों को सम्मानित किया गया है।

  • भोपाल, देवास और शाहगंज को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड

  • जबलपुर को मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड (स्पेशल कैटेगरी)

  • ग्वालियर को राज्य स्तरीय अवॉर्ड

 आबादी आधारित श्रेणियों में मिले पुरस्कार:

  • 10 लाख से अधिक आबादी: इंदौर

  • 3 से 10 लाख आबादी: उज्जैन

  • 20 हजार से कम आबादी: बुधनी

शहरों को इस बार उनकी आबादी के अनुसार पाँच श्रेणियों में बाँटा गया:

  1. बहुत छोटे शहर (20,000 से कम)

  2. छोटे शहर (20,000-50,000)

  3. मध्यम शहर (50,000-3 लाख)

  4. बड़े शहर (3-10 लाख)

  5. मिलियन-प्लस शहर (10 लाख से अधिक)

इंदौर की यह निरंतर सफलता भारत के स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊर्जा देती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर फिर बना स्वच्छता का सिरमौर: आठवीं बार मिला नंबर-1 का ताज

Indore, MP

 इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में आयोजित समारोह में इंदौर को सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर शहर में जश्न का माहौल है और जनभागीदारी की यह सफलता देशभर के शहरों के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है।

समारोह में केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने इंदौर की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। इस बार इंदौर को "सुपर लीग सिटीज़" में भी शामिल किया गया है—जिसमें वे 23 शहर आते हैं जो पहले कभी टॉप-3 में रह चुके हैं।

 अब रोल मॉडल बनेगा इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, "इंदौर अब केवल नंबर-1 नहीं, बल्कि देश के अन्य शहरों के लिए मार्गदर्शक और प्रशिक्षक की भूमिका निभाएगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी इंदौर की स्वच्छता को मिसाल बता चुके हैं।

 पूरे शहर में खुशी का माहौल

नतीजों की घोषणा के बाद इंदौर नगर निगम कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे हजारों शहरवासियों ने देखा और अपनी उपलब्धि का उत्सव मनाया।

 2017 से बना हुआ है नंबर-1

इंदौर वर्ष 2017 से ही लगातार नंबर-1 पायदान पर बना हुआ है। जन सहयोग, नवाचार, समर्पण और नगर निगम की योजनाओं के चलते शहर स्वच्छता में सबसे आगे है।

 मप्र के अन्य शहरों को भी सम्मान

इस साल मध्यप्रदेश के कई शहरों को सम्मानित किया गया है।

  • भोपाल, देवास और शाहगंज को प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड

  • जबलपुर को मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड (स्पेशल कैटेगरी)

  • ग्वालियर को राज्य स्तरीय अवॉर्ड

 आबादी आधारित श्रेणियों में मिले पुरस्कार:

  • 10 लाख से अधिक आबादी: इंदौर

  • 3 से 10 लाख आबादी: उज्जैन

  • 20 हजार से कम आबादी: बुधनी

शहरों को इस बार उनकी आबादी के अनुसार पाँच श्रेणियों में बाँटा गया:

  1. बहुत छोटे शहर (20,000 से कम)

  2. छोटे शहर (20,000-50,000)

  3. मध्यम शहर (50,000-3 लाख)

  4. बड़े शहर (3-10 लाख)

  5. मिलियन-प्लस शहर (10 लाख से अधिक)

इंदौर की यह निरंतर सफलता भारत के स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊर्जा देती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-again-became-the-crown-of-cleanliness-for-the-eighth/article-27954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.