- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खेत के मकान से 7.30 लाख की शराब जब्त: 18 ब्रांड की 86 पेटियां पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार
खेत के मकान से 7.30 लाख की शराब जब्त: 18 ब्रांड की 86 पेटियां पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार
Sagar, MP
मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खेत में बने एक पक्के मकान से करीब 7.30 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। विभाग ने यहां से 18 अलग-अलग ब्रांड की 86 पेटियां शराब बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी लक्ष्मीकांत अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है।
खेत में बने मकान पर गुप्त सूचना के बाद छापा
आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि सागर-जबलपुर बायपास के पास एक खेत में बने मकान में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि होते ही विभाग की टीम ने दबिश दी और मकान की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में व्हिस्की, बोटका और बीयर सहित अंग्रेजी शराब बरामद की।
86 पेटियां, 18 ब्रांड – लोडिंग वाहन से लाई गई जब्त शराब
शराब को मौके से लोडिंग वाहन की मदद से आबकारी कार्यालय ले जाया गया। विभाग का कहना है कि शराब का स्रोत और आगे की आपूर्ति किसे होनी थी, इसकी जानकारी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
आबकारी विभाग की सख्ती जारी
एएसआई सियाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लक्ष्मीकांत अहिरवार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस समय दमोह और रायसेन जिलों से अवैध शराब की आपूर्ति को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं, जिन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए