देवास में अवैध शराब का जखीरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Dewas, MP

देवास जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियान दल ने दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है।

 कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने करीब 3.5 लाख रुपये की देशी शराब और दो वाहन जब्त किए हैं। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोनकच्छ-देवगढ़ रोड पर स्विफ्ट कार से 8 पेटी शराब बरामद

पहली कार्रवाई सोनकच्छ-देवगढ़ मार्ग पर की गई, जहां एक स्विफ्ट कार में अवैध रूप से ले जाई जा रही देशी शराब की 8 पेटियां पकड़ी गईं। शराब के साथ वाहन भी जब्त किया गया।

रात्रि गश्त में बाइक से 6 पेटी शराब सहित युवक पकड़ा गया

दूसरी कार्रवाई देवास शहर में रात्रि गश्त के दौरान हुई, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर 6 पेटी अवैध देशी शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कुल 3.52 लाख रुपए की जब्ती

इन दोनों मामलों में जब्त की गई 14 पेटी अवैध शराब, एक कार और एक बाइक की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक आशीष, अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसोदिया और अनिल चौहान की भूमिका रही।

अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

देवास में अवैध शराब का जखीरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Dewas, MP

 कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने करीब 3.5 लाख रुपये की देशी शराब और दो वाहन जब्त किए हैं। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोनकच्छ-देवगढ़ रोड पर स्विफ्ट कार से 8 पेटी शराब बरामद

पहली कार्रवाई सोनकच्छ-देवगढ़ मार्ग पर की गई, जहां एक स्विफ्ट कार में अवैध रूप से ले जाई जा रही देशी शराब की 8 पेटियां पकड़ी गईं। शराब के साथ वाहन भी जब्त किया गया।

रात्रि गश्त में बाइक से 6 पेटी शराब सहित युवक पकड़ा गया

दूसरी कार्रवाई देवास शहर में रात्रि गश्त के दौरान हुई, जहां एक युवक मोटरसाइकिल पर 6 पेटी अवैध देशी शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

कुल 3.52 लाख रुपए की जब्ती

इन दोनों मामलों में जब्त की गई 14 पेटी अवैध शराब, एक कार और एक बाइक की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

इस अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, आरक्षक आशीष, अरविंद जिनवाल, सैनिक किशोर सिसोदिया और अनिल चौहान की भूमिका रही।

अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऐसे तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/one-accused-arrested-for-seizing-illegal-liquor-in-dewas/article-26499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.