कांकेर में घर के अंदर घुसा अजगर, निगल गया जिंदा मुर्गी; वन विभाग ने पकड़ जंगल में छोड़ा

Kanker, CG

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में एक घर के अंदर घुसे अजगर ने जिंदा मुर्गी को निगल लिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना अगहन नगर वार्ड की है, जहां एक घर में बने मुर्गी कोठे से अचानक मुर्गियों की चीख-पुकार सुनाई दी। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि एक बड़ा अजगर मुर्गी को अपने जबड़े में दबोच चुका था।

परिजनों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में भर लिया और जंगल में छोड़ दिया।

घरों में घुस रहे हैं सांप, जंगलों से आ रहे जंगली जानवर

कांकेर क्षेत्र में वन्य जीवों की आमद तेजी से बढ़ गई है। बीते कुछ महीनों में तेंदुए, भालू, अजगर और बंदर शहरी इलाकों तक पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल, रसोईघरों और शहर की गलियों में सांप दिखाई देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इससे लोग भयभीत हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासी इस स्थिति को लेकर प्रशासन से नाराजगी भी जता रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग - दूर जंगल में छोड़ा जाए अजगर

अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। कई लोगों ने वन विभाग से मांग की कि अजगरों को आबादी से दूर घने जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि वे दोबारा इंसानी बस्तियों में न लौटें।

हालांकि, वन विभाग यह नहीं बताता कि पकड़े गए सर्पों और अन्य जानवरों को कहां छोड़ा जाता है, जिससे लोगों में और अधिक चिंता बनी रहती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कांकेर में घर के अंदर घुसा अजगर, निगल गया जिंदा मुर्गी; वन विभाग ने पकड़ जंगल में छोड़ा

Kanker, CG

परिजनों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में भर लिया और जंगल में छोड़ दिया।

घरों में घुस रहे हैं सांप, जंगलों से आ रहे जंगली जानवर

कांकेर क्षेत्र में वन्य जीवों की आमद तेजी से बढ़ गई है। बीते कुछ महीनों में तेंदुए, भालू, अजगर और बंदर शहरी इलाकों तक पहुंच चुके हैं। जिला अस्पताल, रसोईघरों और शहर की गलियों में सांप दिखाई देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इससे लोग भयभीत हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासी इस स्थिति को लेकर प्रशासन से नाराजगी भी जता रहे हैं।

स्थानीय लोगों की मांग - दूर जंगल में छोड़ा जाए अजगर

अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे। कई लोगों ने वन विभाग से मांग की कि अजगरों को आबादी से दूर घने जंगलों में छोड़ा जाए, ताकि वे दोबारा इंसानी बस्तियों में न लौटें।

हालांकि, वन विभाग यह नहीं बताता कि पकड़े गए सर्पों और अन्य जानवरों को कहां छोड़ा जाता है, जिससे लोगों में और अधिक चिंता बनी रहती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/python-swallowed-inside-the-house-in-kanker/article-26520

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.