सास की हत्या की साजिश में बहू निकली मास्टरमाइंड: पहले पति को मरवाया, फिर जेठ से बना लिया रिश्ता

Jagran Desk

झांसी के कुम्हरिया गांव में सास की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा नामक महिला ने पहले अपने पति को मरवाया, फिर ससुराल में जेठ से संबंध बनाए और अंत में जमीन की लालच में सास की नृशंस हत्या करवा दी।

इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

पति से झगड़ा, गोली चलवाने का आरोप

पूजा की शादी 2014 में रेलवे कर्मचारी रमेश से हुई थी। ससुर अजय प्रताप राजपूत के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। एक दिन पूजा ने पति पर गोली चलवा दी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

छोटे देवर से हुआ प्यार, लिव-इन में रहने लगी

कोर्ट की तारीखों के दौरान पूजा की मुलाकात छोटे देवर कल्याण राजपूत से हुई, जो खुद आपराधिक मामलों में आरोपी था। दोनों में प्रेम हो गया और वे झांसी में किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। लेकिन 2019 में एक सड़क हादसे में कल्याण की मौत हो गई।

सास को बताया अनाथ, घर में ली शरण

कल्याण की त्रयोदशी पर पूजा अचानक ग्वालियर से लौटकर ससुराल आ गई और सास की गोद में सिर रखकर कहा कि वह अनाथ हो चुकी है। भावनात्मक अपील के चलते ससुराल वालों ने उसे घर में रख लिया और पढ़ाई का इंतजाम किया।

जेठ से बने अवैध संबंध, बेटी भी हुई

घर में रहते-रहते पूजा के बड़े देवर संतोष से शारीरिक संबंध बन गए। तीन साल पहले एक बेटी भी हुई, जिसे बड़ी बहू रागिनी ने भी स्वीकार कर लिया।

साजिश: बहन और प्रेमी से करवाई सास की हत्या

ससुर के अनुसार, पूजा ने अपनी बड़ी बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा को सास सुशीला देवी की हत्या के लिए उकसाया। 24 जून को दोनों ने सुशीला देवी को हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर, जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से 8 लाख के जेवर और 1 लाख नकद भी ले गए।

पुलिस जांच में खुला राज

पहले बड़ी बहू रागिनी और उसके भाई पर शक हुआ, लेकिन पूछताछ में पूजा की सच्चाई सामने आ गई। पूजा, कामिनी और अनिल तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

ससुर की मांग– मिले फांसी की सजा

ससुर अजय प्रताप राजपूत ने कहा, “जिसने मेरे परिवार को तोड़ा, पत्नी की इतनी निर्दयता से हत्या की, उसे किसी हाल में माफ नहीं किया जा सकता। उसे और उसके साथियों को फांसी मिलनी चाहिए।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सास की हत्या की साजिश में बहू निकली मास्टरमाइंड: पहले पति को मरवाया, फिर जेठ से बना लिया रिश्ता

Jagran Desk

इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

पति से झगड़ा, गोली चलवाने का आरोप

पूजा की शादी 2014 में रेलवे कर्मचारी रमेश से हुई थी। ससुर अजय प्रताप राजपूत के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। एक दिन पूजा ने पति पर गोली चलवा दी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा।

छोटे देवर से हुआ प्यार, लिव-इन में रहने लगी

कोर्ट की तारीखों के दौरान पूजा की मुलाकात छोटे देवर कल्याण राजपूत से हुई, जो खुद आपराधिक मामलों में आरोपी था। दोनों में प्रेम हो गया और वे झांसी में किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। लेकिन 2019 में एक सड़क हादसे में कल्याण की मौत हो गई।

सास को बताया अनाथ, घर में ली शरण

कल्याण की त्रयोदशी पर पूजा अचानक ग्वालियर से लौटकर ससुराल आ गई और सास की गोद में सिर रखकर कहा कि वह अनाथ हो चुकी है। भावनात्मक अपील के चलते ससुराल वालों ने उसे घर में रख लिया और पढ़ाई का इंतजाम किया।

जेठ से बने अवैध संबंध, बेटी भी हुई

घर में रहते-रहते पूजा के बड़े देवर संतोष से शारीरिक संबंध बन गए। तीन साल पहले एक बेटी भी हुई, जिसे बड़ी बहू रागिनी ने भी स्वीकार कर लिया।

साजिश: बहन और प्रेमी से करवाई सास की हत्या

ससुर के अनुसार, पूजा ने अपनी बड़ी बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा को सास सुशीला देवी की हत्या के लिए उकसाया। 24 जून को दोनों ने सुशीला देवी को हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर, जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से 8 लाख के जेवर और 1 लाख नकद भी ले गए।

पुलिस जांच में खुला राज

पहले बड़ी बहू रागिनी और उसके भाई पर शक हुआ, लेकिन पूछताछ में पूजा की सच्चाई सामने आ गई। पूजा, कामिनी और अनिल तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

ससुर की मांग– मिले फांसी की सजा

ससुर अजय प्रताप राजपूत ने कहा, “जिसने मेरे परिवार को तोड़ा, पत्नी की इतनी निर्दयता से हत्या की, उसे किसी हाल में माफ नहीं किया जा सकता। उसे और उसके साथियों को फांसी मिलनी चाहिए।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/in-a-conspiracy-to-kill-mother-in-law-the-mastermind/article-26526

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.