विदिशा में बस-कार की टक्कर, 8 घायल; 6 की हालत गंभीर, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

vidisha, MP

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बस और XUV कार की आमने-सामने की टक्कर में कुल 8 लोग घायल हो गए। 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना उस समय हुई जब बस की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई और वह सामने से आ रही कार से जा टकराई।

यह घटना शमशाबाद-सांगुल गांव के पास उस समय हुई जब बस शमशाबाद से सिरोंज की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि XUV कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कांच सड़क पर बिखर गए। कार टकराने के बाद सड़क से नीचे खिसक गई।

घायलों का चल रहा इलाज, दो विदिशा रेफर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो अन्य का इलाज शमशाबाद में ही जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार उत्तर प्रदेश नंबर की है और उसमें सवार लोगों की शिनाख्त की जा रही है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है।

बस चालक मौके से फरार, जांच जारी

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने जानकारी दी कि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं और सड़क की चौड़ाई तथा वाहनों की गति को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा में बस-कार की टक्कर, 8 घायल; 6 की हालत गंभीर, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

vidisha, MP

यह घटना शमशाबाद-सांगुल गांव के पास उस समय हुई जब बस शमशाबाद से सिरोंज की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि XUV कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और कांच सड़क पर बिखर गए। कार टकराने के बाद सड़क से नीचे खिसक गई।

घायलों का चल रहा इलाज, दो विदिशा रेफर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को शमशाबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया। दो अन्य का इलाज शमशाबाद में ही जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार उत्तर प्रदेश नंबर की है और उसमें सवार लोगों की शिनाख्त की जा रही है। कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है।

बस चालक मौके से फरार, जांच जारी

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने जानकारी दी कि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं और सड़क की चौड़ाई तथा वाहनों की गति को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bus-car-collision-in-vidisha-8-injured-6-conditions-due-to/article-26518

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.