"एक बॉर्डर, तीन दुश्मन" – ऑपरेशन सिंदूर पर बोले उप सेना प्रमुख, चीन और तुर्किये की भूमिका पर उठाए सवाल

Jagran Desk

उप सेना प्रमुख (डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने शुक्रवार को 'न्यू एज मिलिट्री टेक्नोलॉजीज' कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में भारत को न सिर्फ पाकिस्तान से, बल्कि चीन और तुर्किये की साझी रणनीति का भी सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, "सीमाएं हमारी एक थीं लेकिन दुश्मन तीन। पाकिस्तान तो सामने था, लेकिन उसकी 81% सैन्य क्षमता चीन से थी, और तुर्किये ने उसे अत्याधुनिक ड्रोन जैसे बैरेक्टर उपलब्ध कराए थे। चीन ने हमें हथियारों की प्रयोगशाला समझ लिया था।"

  DGMO बातचीत के दौरान पाकिस्तान को मिल रहे थे लाइव अपडेट

डिप्टी COAS ने बताया कि पाकिस्तान को DGMO स्तर की बातचीत के दौरान भारत के रणनीतिक कदमों की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में भारत को अपनी एयर डिफेंस क्षमता को और मज़बूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए सेना ने यह साबित किया कि अब पहले की तरह चुपचाप सहन करना संभव नहीं। भारत ने रणनीतिक तैयारी, सटीक लक्ष्य निर्धारण और ह्यूमन इंटेलिजेंस का बेहतरीन उपयोग करते हुए 21 टारगेट चिन्हित किए और उनमें से 9 पर प्रभावी कार्रवाई की।

 आने वाले युद्धों के लिए जरूरी है तकनीकी सशक्तिकरण

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने आगाह किया कि भविष्य के युद्धों में तकनीक निर्णायक भूमिका निभाएगी। "अगली बार हमारा दुश्मन कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे बैठा एक हैकर भी हो सकता है," उन्होंने कहा। उन्होंने भारतीय सेना के ड्रोन फ्रेमवर्क को सितंबर-अक्टूबर तक लागू करने की बात कही और बताया कि अभी भी कई अहम तकनीकी उपकरण विदेशों से आयात करने पड़ रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का निर्णायक जवाब

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के जवाब में भारत ने 7 मई को PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इसके बाद 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

"एक बॉर्डर, तीन दुश्मन" – ऑपरेशन सिंदूर पर बोले उप सेना प्रमुख, चीन और तुर्किये की भूमिका पर उठाए सवाल

Jagran Desk

उन्होंने कहा, "सीमाएं हमारी एक थीं लेकिन दुश्मन तीन। पाकिस्तान तो सामने था, लेकिन उसकी 81% सैन्य क्षमता चीन से थी, और तुर्किये ने उसे अत्याधुनिक ड्रोन जैसे बैरेक्टर उपलब्ध कराए थे। चीन ने हमें हथियारों की प्रयोगशाला समझ लिया था।"

  DGMO बातचीत के दौरान पाकिस्तान को मिल रहे थे लाइव अपडेट

डिप्टी COAS ने बताया कि पाकिस्तान को DGMO स्तर की बातचीत के दौरान भारत के रणनीतिक कदमों की जानकारी मिल रही थी। ऐसे में भारत को अपनी एयर डिफेंस क्षमता को और मज़बूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए सेना ने यह साबित किया कि अब पहले की तरह चुपचाप सहन करना संभव नहीं। भारत ने रणनीतिक तैयारी, सटीक लक्ष्य निर्धारण और ह्यूमन इंटेलिजेंस का बेहतरीन उपयोग करते हुए 21 टारगेट चिन्हित किए और उनमें से 9 पर प्रभावी कार्रवाई की।

 आने वाले युद्धों के लिए जरूरी है तकनीकी सशक्तिकरण

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने आगाह किया कि भविष्य के युद्धों में तकनीक निर्णायक भूमिका निभाएगी। "अगली बार हमारा दुश्मन कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे बैठा एक हैकर भी हो सकता है," उन्होंने कहा। उन्होंने भारतीय सेना के ड्रोन फ्रेमवर्क को सितंबर-अक्टूबर तक लागू करने की बात कही और बताया कि अभी भी कई अहम तकनीकी उपकरण विदेशों से आयात करने पड़ रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का निर्णायक जवाब

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के जवाब में भारत ने 7 मई को PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। इस ऑपरेशन में करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इसके बाद 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/6867a6b58aa5c/article-26513

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.