VIDEO: भोपाल मंडल में रनिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने जताया आक्रोश

Bhopal, MP

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डब्ल्यूसीआरएमएस) भोपाल मंडल द्वारा रनिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ विरोध का स्वर तेज कर दिया गया है।

संघ ने 1 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक भोपाल मंडल की समस्त लॉबियों में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान रनिंग कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा प्रदत्त मोबाइल सिम को अपनी जेब में रखकर शांतिपूर्ण विरोध जताया।

तनावपूर्ण हालात, प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मचारी

संघ का आरोप है कि रनिंग कर्मचारियों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है और बार-बार शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संघ ने पत्र के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, पमरे भोपाल को चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

संघ द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:

  1. आउट स्टेशन पर 72 घंटे तक जबरन रोके जाने और अत्यधिक ओवर टाइम ड्यूटी कराए जाने की शिकायत।

  2. बिना पर्याप्त सुविधाओं के छोटे स्टेशनों पर रेस्ट रूम खोलना

  3. रनिंग स्टाफ की ड्यूटी लिंक और वीट में मनमर्जी से बदलाव करना, पुराने मोबाइल और सीवीवीआरएस डाटा के आधार पर डीएआर की कार्रवाई।

  4. साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियों पर रोक, समय पर पदोन्नति और रिक्तियों की पूर्ति न होना।

  5. मोबाइल सिम के साथ मोबाइल डिवाइस भी देने की मांग

  6. किसी भी हाल में 9 घंटे से अधिक ड्यूटी न कराने की मांग।

संघ की चेतावनी: जल्द हल नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता, तो संघ रनिंग स्टाफ के नेतृत्व में आंदोलन को तेज करेगा।

प्रशासन को भेजी गई प्रतियां

यह पत्र महामंत्री डब्ल्यूसीआरएमएस जबलपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रो) और वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी को भी सूचनार्थ भेजा गया है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO: भोपाल मंडल में रनिंग स्टाफ की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने जताया आक्रोश

Bhopal, MP

संघ ने 1 जुलाई से 4 जुलाई 2025 तक भोपाल मंडल की समस्त लॉबियों में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान रनिंग कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा प्रदत्त मोबाइल सिम को अपनी जेब में रखकर शांतिपूर्ण विरोध जताया।

तनावपूर्ण हालात, प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मचारी

संघ का आरोप है कि रनिंग कर्मचारियों को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है और बार-बार शिकायतों के बावजूद रेलवे प्रशासन ने समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। संघ ने पत्र के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक, पमरे भोपाल को चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

संघ द्वारा उठाई गई मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:

  1. आउट स्टेशन पर 72 घंटे तक जबरन रोके जाने और अत्यधिक ओवर टाइम ड्यूटी कराए जाने की शिकायत।

  2. बिना पर्याप्त सुविधाओं के छोटे स्टेशनों पर रेस्ट रूम खोलना

  3. रनिंग स्टाफ की ड्यूटी लिंक और वीट में मनमर्जी से बदलाव करना, पुराने मोबाइल और सीवीवीआरएस डाटा के आधार पर डीएआर की कार्रवाई।

  4. साप्ताहिक अवकाश और छुट्टियों पर रोक, समय पर पदोन्नति और रिक्तियों की पूर्ति न होना।

  5. मोबाइल सिम के साथ मोबाइल डिवाइस भी देने की मांग

  6. किसी भी हाल में 9 घंटे से अधिक ड्यूटी न कराने की मांग।

संघ की चेतावनी: जल्द हल नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

मंडल अध्यक्ष राजेश पांडे द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रशासन जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता, तो संघ रनिंग स्टाफ के नेतृत्व में आंदोलन को तेज करेगा।

प्रशासन को भेजी गई प्रतियां

यह पत्र महामंत्री डब्ल्यूसीआरएमएस जबलपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रो) और वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी को भी सूचनार्थ भेजा गया है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/west-central-railway-mazdoor-sangh-expressed-resentment-over-the-problems/article-26509

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.