कोरबा में नशे में धुत कार चालक ने मचाई तबाही: 150 मीटर तक बाइक घसीटी, 3 की मौत, 2 घायल

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

 हादसा बुधवारी चौक क्षेत्र में रात 10 बजे के करीब हुआ, जब एक 19 वर्षीय युवक राहुल यादव ने नशे में धुत होकर स्विफ्ट कार से 5 लोगों को रौंद डाला। हैरानी की बात यह रही कि युवक का एक हाथ पहले से टूटा हुआ था, फिर भी वह गाड़ी चला रहा था।

LIVE VIDEO में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें राहुल पहले आईटीआई चौक पर दो राहगीरों को टक्कर मारते दिखता है। इसके बाद वह साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बुधवारी चौक पहुंचा, जहां सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारकर करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। भीड़ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक कार में पूरी तरह फंस गई थी।

घटना के बाद गुस्साई भीड़ का हंगामा

हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़कर पीटने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाला और राहुल यादव को हिरासत में लिया गया। कार (CG12 BE2806) जब्त कर ली गई है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।

मृतकों की पहचान

  • रवि कवर (35): पूर्व सरपंच का बेटा, CSEB सीनियर सिक्योरिटी विभाग में पदस्थ, निवासी डूमरडीही

  • मोहम्मद इसराइल (75): निवासी पथरीपारा

  • छोटे लाल साहनी (21): आईटीआई क्षेत्र का निवासी

तीनों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो घायल बिलासपुर रेफर

हादसे में घायल दो व्यक्तियों को पहले कोरबा अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

राहुल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 110 (लापरवाही से जीवन संकट में डालना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रीशियन हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा में नशे में धुत कार चालक ने मचाई तबाही: 150 मीटर तक बाइक घसीटी, 3 की मौत, 2 घायल

Korba, CG

 हादसा बुधवारी चौक क्षेत्र में रात 10 बजे के करीब हुआ, जब एक 19 वर्षीय युवक राहुल यादव ने नशे में धुत होकर स्विफ्ट कार से 5 लोगों को रौंद डाला। हैरानी की बात यह रही कि युवक का एक हाथ पहले से टूटा हुआ था, फिर भी वह गाड़ी चला रहा था।

LIVE VIDEO में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें राहुल पहले आईटीआई चौक पर दो राहगीरों को टक्कर मारते दिखता है। इसके बाद वह साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए बुधवारी चौक पहुंचा, जहां सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारकर करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। भीड़ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्पीड इतनी तेज थी कि बाइक कार में पूरी तरह फंस गई थी।

घटना के बाद गुस्साई भीड़ का हंगामा

हादसे के तुरंत बाद गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद आरोपी को पकड़कर पीटने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाला और राहुल यादव को हिरासत में लिया गया। कार (CG12 BE2806) जब्त कर ली गई है। घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।

मृतकों की पहचान

  • रवि कवर (35): पूर्व सरपंच का बेटा, CSEB सीनियर सिक्योरिटी विभाग में पदस्थ, निवासी डूमरडीही

  • मोहम्मद इसराइल (75): निवासी पथरीपारा

  • छोटे लाल साहनी (21): आईटीआई क्षेत्र का निवासी

तीनों की मौत से परिजनों में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दो घायल बिलासपुर रेफर

हादसे में घायल दो व्यक्तियों को पहले कोरबा अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

राहुल यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और 110 (लापरवाही से जीवन संकट में डालना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता बिजली विभाग में इलेक्ट्रीशियन हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/drunken-car-driver-causes-havoc-in-korba-bike-gasti-3/article-26505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.