ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Gwalior, MP

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सखा विलास रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर लौट रहे दो युवकों को तेज गति से आ रही एक बस ने टक्कर मार दी।

 दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लोकेश कुशवाह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक रंजीत गुर्जर है। दोनों काम खत्म कर रात करीब 9 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे और रेल पटरी के किनारे सखा विलास रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की एक बस (UP83-AT3532) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवकों को कुचलते हुए निकल गया।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और एम्बुलेंस को बुलाया गया। दोनों को तुरंत जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि आरोपी बस चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वहीं मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में लापरवाह और तेज रफ्तार बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

Gwalior, MP

 दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लोकेश कुशवाह के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक रंजीत गुर्जर है। दोनों काम खत्म कर रात करीब 9 बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे और रेल पटरी के किनारे सखा विलास रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही उत्तर प्रदेश नंबर की एक बस (UP83-AT3532) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और युवकों को कुचलते हुए निकल गया।

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोग जमा हो गए और एम्बुलेंस को बुलाया गया। दोनों को तुरंत जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। रंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि आरोपी बस चालक की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वहीं मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर शहर में लापरवाह और तेज रफ्तार बस चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-gwalior-speeding-bus-two-youths-killed-and/article-29704

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.