रीवा में मासूम की दर्दनाक मौत: टमस नदी में पैर फिसलने से डूबा 5 साल का बच्चा, 1 किलोमीटर दूर मिला शव

Rewa, MP

रीवा ज़िले के जवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बालक की टमस नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम रविराज सोनकर अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बकरी चरा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में समा गया।

रात होने की वजह से रेस्क्यू में मुश्किलें आईं और शव तत्काल नहीं मिल सका। सोमवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद बालक का शव घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गया मासूम

घटना शाम के समय की है जब रविराज अपने दोस्तों संग खेतों में बकरी चरा रहा था। बच्चों के साथ खेलते हुए वह नदी के किनारे पहुंचा, जहां अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर सीधे गहरे पानी में जा गिरा। जैसे ही गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

SDERF और ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर

जैसे ही घटना की सूचना जवा थाना पुलिस और एसडीईआरएफ को मिली, टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल तलाश नहीं हो सकी। अगली सुबह एसडीईआरएफ प्रभारी विकास पांडे के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। डीआरसी पटेहरा के होमगार्ड जवानों और ग्रामीणों की मदद से बालक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

नदी किनारे सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार दिन पहले भी रीवा के बिछिया घाट में आर्यन खान नाम का युवक रील बनाने के दौरान नदी में डूब गया था। उसका शव तीन दिन बाद 40 किलोमीटर दूर मिला था। ऐसे लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की लापरवाही और नदी तटों की असुरक्षा को उजागर कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में मासूम की दर्दनाक मौत: टमस नदी में पैर फिसलने से डूबा 5 साल का बच्चा, 1 किलोमीटर दूर मिला शव

Rewa, MP

रात होने की वजह से रेस्क्यू में मुश्किलें आईं और शव तत्काल नहीं मिल सका। सोमवार सुबह एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद बालक का शव घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

खेलते-खेलते मौत के मुंह में समा गया मासूम

घटना शाम के समय की है जब रविराज अपने दोस्तों संग खेतों में बकरी चरा रहा था। बच्चों के साथ खेलते हुए वह नदी के किनारे पहुंचा, जहां अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह फिसलकर सीधे गहरे पानी में जा गिरा। जैसे ही गांव वालों को घटना की जानकारी मिली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

SDERF और ग्रामीणों ने शव को निकाला बाहर

जैसे ही घटना की सूचना जवा थाना पुलिस और एसडीईआरएफ को मिली, टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, अंधेरा हो जाने के कारण तत्काल तलाश नहीं हो सकी। अगली सुबह एसडीईआरएफ प्रभारी विकास पांडे के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। डीआरसी पटेहरा के होमगार्ड जवानों और ग्रामीणों की मदद से बालक का शव पानी से बाहर निकाला गया।

नदी किनारे सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार दिन पहले भी रीवा के बिछिया घाट में आर्यन खान नाम का युवक रील बनाने के दौरान नदी में डूब गया था। उसका शव तीन दिन बाद 40 किलोमीटर दूर मिला था। ऐसे लगातार हो रहे हादसे प्रशासन की लापरवाही और नदी तटों की असुरक्षा को उजागर कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-death-of-innocent-in-rewa-found-a-5-year/article-28323

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.