शुक्रवार को 35 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में लू का खतरा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ सक्रिय होने के कारण गुरुवार को कई जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई।

राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे अस्पतालों में भी अंधेरा छा गया और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 जिलों में लू के भी खतरे की चेतावनी दी गई है।

बारिश और आंधी की संभावना वाले जिले

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम जैसे जिलों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इनमें से 16 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक भी हो सकती है।

वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में लोगों को धूप से बचाव के लिए खास सावधानी बरतने को कहा गया है।

राजधानी भोपाल में अस्पतालों में अंधेरा

भोपाल में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते कई अस्पतालों में बिजली चली गई। हमीदिया, गांधी मेडिकल कॉलेज सहित कई सरकारी अस्पतालों में 15 मिनट तक अंधेरा रहा। गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में भी बिजली गुल रहने से चिकित्सा छात्रों को दिक्कतें हुईं।

शासकीय जेपी अस्पताल और पलमोनरी मेडिसिन सेंटर में बिजली बंद होने के बाद जनरेटर समय पर चालू नहीं किए जाने से मरीजों को परेशानी हुई। बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रहने से भी हालात तनावपूर्ण रहे।

तापमान में उतार-चढ़ाव

गुरुवार को शिवपुरी सबसे गर्म रहा, जहाँ तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में 41 डिग्री और खजुराहो में 40.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहाँ तापमान 31 डिग्री था।

कुछ जिलों में तापमान में गिरावट भी देखी गई। सिवनी और सतना में 8.1 डिग्री, मलाजखंड में 6.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.9 डिग्री, मंडला में 5 डिग्री, रीवा में 7.6 डिग्री, ग्वालियर में 5.1 डिग्री और शिवपुरी में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 May 2025 By दैनिक जागरण

शुक्रवार को 35 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में लू का खतरा

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जिससे अस्पतालों में भी अंधेरा छा गया और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 8 जिलों में लू के भी खतरे की चेतावनी दी गई है।

बारिश और आंधी की संभावना वाले जिले

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम जैसे जिलों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इनमें से 16 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक भी हो सकती है।

वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में लोगों को धूप से बचाव के लिए खास सावधानी बरतने को कहा गया है।

राजधानी भोपाल में अस्पतालों में अंधेरा

भोपाल में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के चलते कई अस्पतालों में बिजली चली गई। हमीदिया, गांधी मेडिकल कॉलेज सहित कई सरकारी अस्पतालों में 15 मिनट तक अंधेरा रहा। गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में भी बिजली गुल रहने से चिकित्सा छात्रों को दिक्कतें हुईं।

शासकीय जेपी अस्पताल और पलमोनरी मेडिसिन सेंटर में बिजली बंद होने के बाद जनरेटर समय पर चालू नहीं किए जाने से मरीजों को परेशानी हुई। बैरागढ़ सिविल अस्पताल में करीब आधे घंटे तक बिजली गुल रहने से भी हालात तनावपूर्ण रहे।

तापमान में उतार-चढ़ाव

गुरुवार को शिवपुरी सबसे गर्म रहा, जहाँ तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुना में 41 डिग्री और खजुराहो में 40.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं मलाजखंड सबसे ठंडा रहा, जहाँ तापमान 31 डिग्री था।

कुछ जिलों में तापमान में गिरावट भी देखी गई। सिवनी और सतना में 8.1 डिग्री, मलाजखंड में 6.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.9 डिग्री, मंडला में 5 डिग्री, रीवा में 7.6 डिग्री, ग्वालियर में 5.1 डिग्री और शिवपुरी में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-alert-in-more-than-35-districts-on-friday-threat/article-21858

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.