रीवा में दो युवकों पर बर्बर हमला, फायरिंग को लेकर बयानबाज़ी तेज़

Rewa, MP

शहर के इंद्रा नगर इलाके में रविवार शाम दो युवकों पर लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक हमला हुआ, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 यह वारदात शहर के बहुचर्चित जय महाकाल एसोसिएट्स ग्रुप से जुड़ी मानी जा रही है। घायलों में एक युवक शहर के प्रमुख शराब व्यवसायी का बेटा बताया गया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

घटना उस वक्त हुई जब आर्यन सिंह बघेल और ऋतिक सेन नामक युवक एक बगीचे के पास खड़े थे। तभी हथियारों और लाठी-डंडों से लैस करीब एक दर्जन युवकों ने अचानक धावा बोल दिया। हमला इतना तेज़ था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। आर्यन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक को संजय गांधी अस्पताल में उपचार मिल रहा है।

फायरिंग को लेकर विवाद
घटना को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। जहां परिजनों ने मौके पर गोलियां चलने का दावा किया है और इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, वहीं सीएसपी राजीव पाठक ने फायरिंग की बात को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले की असली वजह क्या थी। मामले के हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में दो युवकों पर बर्बर हमला, फायरिंग को लेकर बयानबाज़ी तेज़

Rewa, MP

 यह वारदात शहर के बहुचर्चित जय महाकाल एसोसिएट्स ग्रुप से जुड़ी मानी जा रही है। घायलों में एक युवक शहर के प्रमुख शराब व्यवसायी का बेटा बताया गया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

घटना उस वक्त हुई जब आर्यन सिंह बघेल और ऋतिक सेन नामक युवक एक बगीचे के पास खड़े थे। तभी हथियारों और लाठी-डंडों से लैस करीब एक दर्जन युवकों ने अचानक धावा बोल दिया। हमला इतना तेज़ था कि दोनों को गंभीर चोटें आईं। आर्यन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक को संजय गांधी अस्पताल में उपचार मिल रहा है।

फायरिंग को लेकर विवाद
घटना को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं। जहां परिजनों ने मौके पर गोलियां चलने का दावा किया है और इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, वहीं सीएसपी राजीव पाठक ने फायरिंग की बात को खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले की असली वजह क्या थी। मामले के हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rhetoric-on-firing-barbaric-attack-on-two-youths-in-rewa/article-29718

खबरें और भी हैं

कुंवरपुर के जंगल में धधकी आग: 1 किमी तक फैली लपटें, हरियाली को भारी नुकसान

टाप न्यूज

कुंवरपुर के जंगल में धधकी आग: 1 किमी तक फैली लपटें, हरियाली को भारी नुकसान

लखनपुर क्षेत्र स्थित कुंवरपुर के जंगल में शुक्रवार को अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।...
छत्तीसगढ़ 
कुंवरपुर के जंगल में धधकी आग: 1 किमी तक फैली लपटें, हरियाली को भारी नुकसान

चरने गए मवेशियों की चोरी: CCTV बना गवाह, कुछ ही घंटों में 5 आरोपी गिरफ्तार

मवेशी चोरी की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खास...
छत्तीसगढ़ 
चरने गए मवेशियों की चोरी: CCTV बना गवाह, कुछ ही घंटों में 5 आरोपी गिरफ्तार

खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की...
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
खेत की झोपड़ी में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

रीवा-मऊगंज में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस इलाज कर रहे सेंटर सील, दवाएं-उपकरण जब्त

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रीवा और मऊगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा-मऊगंज में अवैध क्लीनिकों पर बड़ा एक्शन: बिना लाइसेंस इलाज कर रहे सेंटर सील, दवाएं-उपकरण जब्त

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.