शाजापुर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जताई परिवार के लिए चिंता

Shajapur,MP

शाजापुर जिले के बरवाल गांव के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे एक युवक ने ट्रेन की चपेट में आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

 मृतक की पहचान मुकेश नाथ के रूप में हुई है, जो दर्शन नवीन नगर स्थित महाकाली मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहता था। मुकेश, शंकर नाथ का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी संतोष बघेल ने बताया कि मुकेश के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज से उत्पन्न तनाव को बताया है। उसने अपने पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया है कि उसके परिवार को पुलिस या किसी भी अन्य माध्यम से परेशान न किया जाए, बल्कि यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

हादसे में युवक का शव ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में बंट गया, जिसे देख मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की पुष्टि के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि कैसे आर्थिक दबाव और कर्ज की मार आम नागरिकों को असहाय बना रही है। प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे लोगों के लिए सहारा बनने की ज़रूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

शाजापुर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जताई परिवार के लिए चिंता

Shajapur,MP

 मृतक की पहचान मुकेश नाथ के रूप में हुई है, जो दर्शन नवीन नगर स्थित महाकाली मंदिर के पास अपने परिवार के साथ रहता था। मुकेश, शंकर नाथ का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी संतोष बघेल ने बताया कि मुकेश के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी और कर्ज से उत्पन्न तनाव को बताया है। उसने अपने पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया है कि उसके परिवार को पुलिस या किसी भी अन्य माध्यम से परेशान न किया जाए, बल्कि यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाए।

हादसे में युवक का शव ट्रेन की टक्कर से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में बंट गया, जिसे देख मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट की पुष्टि के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर इस ओर इशारा करती है कि कैसे आर्थिक दबाव और कर्ज की मार आम नागरिकों को असहाय बना रही है। प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे लोगों के लिए सहारा बनने की ज़रूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाएं रोकी जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/shajapur-a-young-man-struggling-with-financial-crisis-cuts-the/article-29426

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.