सिंगरौली खदान हादसा: डोजर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Singrauli, MP

सिंगरौली जिले की दुधीचूआ कोयला खदान में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।

 खदान में काम कर रहे सुपरवाइजर पुष्पेंद्र सिंह की भारी भरकम डोजर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह सीधी के निवासी थे और गजराज माइंस में ओवरबर्डन का काम देखते थे। वे नाइट शिफ्ट के दौरान खदान में 'लेन वन' के निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान एक डोजर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पुष्पेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे वहीं गिर गए।

साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।

पुलिस और परिजनों की प्रतिक्रिया

मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुष्पेंद्र के परिजन सीधी से सिंगरौली पहुंचे हैं। परिजनों ने मृतक आश्रितों के लिए उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को गजराज माइंस में नौकरी देने की मांग की है। इस संबंध में कंपनी और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।

परिजन सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गजराज माइंस में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली खदान हादसा: डोजर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Singrauli, MP

 खदान में काम कर रहे सुपरवाइजर पुष्पेंद्र सिंह की भारी भरकम डोजर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात 11 से 12 बजे के बीच हुई।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह सीधी के निवासी थे और गजराज माइंस में ओवरबर्डन का काम देखते थे। वे नाइट शिफ्ट के दौरान खदान में 'लेन वन' के निरीक्षण के लिए गए थे। इसी दौरान एक डोजर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पुष्पेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे वहीं गिर गए।

साथ काम कर रहे कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।

पुलिस और परिजनों की प्रतिक्रिया

मोरवा थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुष्पेंद्र के परिजन सीधी से सिंगरौली पहुंचे हैं। परिजनों ने मृतक आश्रितों के लिए उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को गजराज माइंस में नौकरी देने की मांग की है। इस संबंध में कंपनी और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है।

परिजन सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गजराज माइंस में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/singrauli-mine-accident-supervisor-dies-after-being-hit-by-dozer/article-36284

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.